Friday, June, 27,2025

पनडुब्बी रोधी युद्धपोत 'अर्नाला' नौसेना में शामिल

विशाखापत्तनम: पनडुब्बी रोधी युद्धपोत आईएनएस अर्नाला को बुधवार को भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया। अर्नाला उथले जल के युद्धपोत श्रृंखला का पहला जहाज है और यह पानी की सतह के नीचे निगरानी, खोज और बचाव अभियान तथा कम तीव्रता वाले समुद्री अभियानों को अंजाम देने में सक्षम है। विशाखापत्तनम में नौसेना गोदी में अर्नाला को बेड़े में शामिल करने को लेकर आयोजित समारोह की अध्यक्षता प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने की।

अधिकारियों के अनुसार जनरल चौहान ने अपने संबोधन में नौसेना के 'खरीदार नौसेना' से 'निर्माता नौसेना' के तौर पर आए उल्लेखनीय परिवर्तन को रेखांकित किया। उन्होंने इसे देश की 'समुद्री महाशक्ति बनने की आकांक्षा' की रीढ़ बताया। नौसेना ने एक बयान में कहा कि 77 मीटर लंबा और 1490 टन से अधिक वजन वाला यह युद्धपोत डीजल इंजन वॉटरजेट संयोजन द्वारा संचालित होने वाला सबसे बड़ा भारतीय नौसैनिक युद्धपोत है।

पोत की 80% सामग्री स्वदेशी

नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस युद्धपोत में 80 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है और इसमें भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल), एलएंडटी, महिंद्रा डिफेंस और एमईआईएल जैसी प्रमुख भारतीय रक्षा कंपनियों की उन्नत प्रणालियों को एकीकृत किया गया है।

अर्नाला किले के नाम पर हुआ नामकरण

महाराष्ट्र के वसई स्थित ऐतिहासिक अर्नाला किले के नाम पर इस युद्धपोत का नाम रखा गया है और यह भारत की समृद्ध समुद्री विरासत को दर्शाता है। नौसेना ने बताया कि इस किले का निर्माण 1737 में मराठाओं द्वारा चिमाजी आप्पा के नेतृत्व में किया गया था। यह किला रणनीतिक रूप से वैतरणा नदी के मुहाने की निगरानी के लिए था और उत्तरी कोंकण तट पर प्रहरी की भूमिका निभाता था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery