Tuesday, April, 08,2025

टैरिफ का टेरर... दुनियाभर के शेयर बाजार धड़ाम

मुंबई: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी के कारण दुनिया भर की इकोनॉमी को तगड़ा झटका लगा है, जिसके चलते ग्लोबल इकोनॉमी पर खतरे का साया मंडरा रहा है। यही कारण है कि ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी की पूरी दुनिया में आलोचना हो रही है। दुनिया भर के शेयर मार्केट ठप पड़ गए हैं। अमेरिका और चीन से लेकर भारत तक हर अर्थव्यवस्था इस समय अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। आईटी और मेटल में सबसे अधिक गिरावट हुई। इसकी वजह से अमेरिका में मंदी आने की आशंका है। इन टैरिफ से अन्य देशों के मुकाबले भारत के प्रभावित होने की संभावना कम है।

अमेरिकी बाजारों में बड़ी गिरावट

S&P 500: 1.82%
Dow Jones: 2.41%
Nasdaq Composite: 6%

यूरोपीय बाजारों में भी भारी दबाव

FTSE 100 (UK): 4.38%
DAX (जर्मनी): 4.2%
CAC 40 (फ्रांस): 4.78%

एशियाई बाजारों का हाल

Nifty 50 (भारत): 5.6%
Nikkei 225 (जापान): 12.6%
Hang Seng (हांगकांग): 14.5%
KOSPI (दक्षिण कोरिया): 7.7%

भारतीय शेयर बाजार... हर बड़ी गिरावट के बाद भरी उड़ान

07 अप्रैल 2025 बीएसई सेंसेक्स 2.95% की गिरावट

23 मार्च 2020 13.15% गिरा, 8 महीने में रिकवर

24 अक्टूबर 2008 10.95% गिरा, 22 महीने में रिकवर

17 मई 2004 16% गिरा, ढाई महीने में रिकवर

28 अप्रैल 1992 12.77% गिरा, 16 महीने में रिकवर

सुधार के लिए कड़वी दवा जरूरीः ट्रंप

इन गिरावटों के बावजूद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने रुख पर कायम हैं। उन्होंने कहा, कभी-कभी सुधार के लिए कड़वी दवा जरूरी होती है। उनका यह बयान स्पष्ट संकेत है कि वह टैरिफ नीति में किसी बदलाव के पक्ष में नहीं हैं।

सोना टूटा, चांदी लुढ़की

कमजोर वैश्विक रुख और भारी बिकवाली के चलते सोमवार को सोना 1,550 रुपए गिरकर 91,450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी 3,000 रुपए टूटकर 92,500 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले पांच सत्रों में चांदी कुल 10,500 रुपए लुढ़क चुकी है, जिससे बाजार में चिंता का माहौल बना हुआ है।

निवेशकों के 14 लाख करोड़ डूबे

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। बीएसई सेंसेक्स 2,226.79 अंक यानी 2.95% की गिरावट के साथ 73,137.90 पर बंद हुआ, जबकि कारोबार के दौरान एक समय यह 3,900 अंकों तक गिर गया था। इस गिरावट के चलते निवेशकों की संपत्ति में 14.09 लाख करोड़ रुपए की कमी दर्ज की गई। हालांकि, आखिरी घंटे में कुछ खरीदारी होने से नुकसान में थोड़ी कमी आई। बीएसई पर 3,515 शेयरों में गिरावट, जबकि केवल 570 में तेजी रही। 140 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery