Friday, October, 10,2025

ऑपरेशन सिंदूर में स्वदेशी हथियारों की मारक क्षमता ने छाप छोड़ीः सिंह

हिंडन (उप्र): वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने बुधवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुश्मन के ठिकानों पर भारतीय वायुसेना के साहसिक और सटीक हमलों ने राष्ट्रीय चेतना में आक्रामक हवाई कार्रवाई के उचित स्थान को बहाल किया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी रूप से विकसित और एकीकृत हथियारों ने दुश्मन के इलाके में गहराई तक सटीक और विनाशकारी प्रहार किए। उनका प्रदर्शन स्वदेशी रूप से विकसित क्षमताओं में हमारे विश्वास को पुष्ट करता है।

एयर चीफ मार्शल सिंह बुधवार को हिंडन एयरबेस पर 93वें वायुसेना दिवस के अवसर पर वायु योद्धाओं को संबोधित कर रहे थे। भारतीय वायु सेना की आधिकारिक स्थापना आठ अक्टूबर 1932 को हुई थी। एयर चीफ मार्शल सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की सराहना की। उन्होंने वायु योद्धाओं से भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारे प्रदर्शन ने हमें पेशेवर स्तर पर गौरवान्वित किया। हमने दुनिया के समक्ष यह साबित कर दिया कि वायु शक्ति का इस्तेमाल कुछ ही दिनों में सैन्य परिणामों को आकार देने में कैसे प्रभावी ढंग से किया जा सकता है। वायुसेना प्रमुख ने ऑपरेशन सिंदूर को इस बात का एक शानदार उदाहरण बताया कि सावधानीपूर्वक बनाई गई योजना, अनुशासित प्रशिक्षण और दृढ़ निश्चयी कार्यान्वयन के जरिए क्या हासिल किया जा सकता है।

प्रभावी टीम वर्क से मिलती है जीत

वायु सेना प्रमुख ने भारतीय वायुसेना को हर प्रकार की आकस्मिक स्थिति के लिए तैयार रहने की आवश्यकता पर भी जोर दिया और प्रभावी तरीके से 'टीम वर्क' से काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, हमें यह समझना होगा कि जीत प्रभावी 'टीम वर्क' से मिलती है। हमें राष्ट्रीय लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अपनी सामूहिक शक्ति का लाभ उठाना होगा, तालमेल बढ़ाना होगा और न केवल भारतीय वायु सेना के भीतर, बल्कि अन्य रक्षा सेवाओं एवं संगठनों के साथ भी अंतर अभियानगत क्षमता को बढ़ावा देना होगा। वायुसेना प्रमुख ने विभिन्न राष्ट्रीय संकटों के दौरान भी अपने बल की भूमिका का उल्लेख किया। हमारी योजनाएं नवोन्मेषी, व्यावहारिक और अनुकूलनीय होनी चाहिए। उन्होंने भारतीय वायुसेना से अपनी 'सामूहिक शक्ति' का लाभ उठाने और न केवल अपने बल के भीतर बल्कि अन्य रक्षा सेवाओं के साथ भी तालमेल को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

भारत के साथ युद्ध की संभावना : पाक

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने चेतावनी दी है कि भारत के साथ युद्ध की संभावनाएं वास्तविक हैं। भविष्य में किसी भी सशस्त्र संघर्ष की स्थिति में उनका देश और भी बड़ी सफलता हासिल करेगा। आसिफ ने यह टिप्पणी 'समा टीवी' को दिए एक साक्षात्कार में की। उन्होंने कहा कि सशस्त्र टकराव का खतरा है तथा पाकिस्तान सतर्क है और स्थिति पर नजर रख रहा है। भारत के साथ युद्ध की स्थिति में पाकिस्तान को अधिक अनुकूल परिणाम मिलने की संभावना है।

पाक को अमेरिका देगा एआईएम-120 मिसाइल !

पाकिस्तान को अमेरिका से 'एआईएम-120 उन्नत मध्यम दूरी' की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें (एएमआरएएएम) मिलने की संभावना है। समाचार पत्र 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' में प्रकाशित एक खबर के अनुसार अमेरिका की ओर से हाल ही में अधिसूचित एक हथियार अनुबंध में एआईएम-120 एएमआरएएएम के खरीदारों में पाकिस्तान का भी नाम शामिल है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि पाकिस्तान को कितनी नई मिसाइलें दी जाएंगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery