Wednesday, February, 04,2026

ट्रेड डील से शेयर बाजार में बहार

मुंबई: भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर सहमति की घोषणा से मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला। बीएसई सेंसेक्स 2,073 अंक उछलकर 83,739 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 639 अंकों की तेजी के साथ 25,727 पर पहुंच गया। दिन के कारोबार में सेंसेक्स एक समय 4,200 अंकों से ज्यादा उछल गया था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय उत्पादों पर जवाबी शुल्क 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने की घोषणा को बाजार ने बड़ा सकारात्मक संकेत माना। समझौते से निर्यात-उन्मुख क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। तेजी का सबसे ज्यादा असर अदाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पावर ग्रिड और इंटरग्लोब एविएशन जैसे दिग्गज शेयरों में देखा गया। वस्त्र, चमड़ा, रत्न-आभूषण, समुद्री उत्पाद और विशेष रसायन कंपनियों के शेयरों में भी जोरदार खरीदारी हुई।

रुपया 129 पैसे मजबूत

इसी बीच डॉलर के मुकाबले रुपया 129 पैसे मजबूत होकर 90.20 के स्तर तक पहुंच गया, जो तीन साल में सबसे बड़ी एकदिवसीय मजबूती है। आरबीआई के अनुसार रुपया 90.45 पर बंद हुआ। विशेषज्ञों का कहना है कि व्यापार समझौते से विदेशी निवेश के प्रवाह और रुपये की स्थिरता को बल मिलेगा।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery