Saturday, September, 27,2025

जाबांज MIG 21 विदा... 62 साल तक दिया देश का साथ

चंडीगढ़: भारतीय वायुसेना की 'रीढ़' माने जाने वाले मिग-21 एयरक्राफ्ट को शुक्रवार को रिटायर कर दिया गया। चंडीगढ़ एयरबेस में विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मिग-21 के इंजन हमेशा के लिए बंद कर दिए गए। मिकोयान-गुरेविच मिग-21 को 1963 में वायुसेना में शामिल किया गया था। एयरफोर्स चीफ एपी सिंह ने 23 स्क्वाड्रन के छह जेट के साथ आखिरी उड़ान भरी। स्क्वाडून लीडर प्रिया शर्मा ने भी फ्लाईपास्ट में भाग लिया। 62 साल की सर्विस के दौरान इस सुपरसोनिक जेट ने 1965 के भारत-पाक युद्ध, 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम, 1999 के कारगिल युद्ध और 2019 के  बालाकोट एयर स्ट्राइक में अहमा भूमिका निभाई। मिग-21 भारत का पहला सुपरसोनिक जेट था। विदाई पर सूर्यकिरण टीम ने आसमान में करतब दिखाए। समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तीनों सेनाओं के प्रमुख और रक्षा मंत्रालय के अधिकारी मौजूद थे।

मिग-21 की जगह LCA तेजस ने ली

मिग-21 को विदाई देने के लिए चंडीगढ़ का चयन किया गया, वही जगह जहां 1963 में यह सबसे पहले उतरा था। विदाई समारोह में मिग-21 ने पैथर्स फॉर्मेशन में उड़ान भरी। दूसरी फॉर्मेशन में मिग-21 के साथ एलसीए तेजस ने एस्कॉर्ट किया और उड़ान के अंत में उसकी जगह ले ली। इस दृश्य से यह संदेश भी दिया गया कि मिग-21 की स्क्वॉड्रन की जगह अब एलसीए तेजस की स्क्वॉडून भारतीय वायुसेना का हिस्सा बनेगी।

दशकों तक देश की सुरक्षा का भार उठायाः राजनाथ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मिग-21 के योगदान को याद करते हुए कहा कि यह विमान 1971 के युद्ध से लेकर कारगिल संघर्ष, बालाकोट हवाई हमले और ऑपरेशन सिंदूर तक भारतीय सशस्त्र बलों की ताकत रहा है। उन्होंने बताया कि मिग-21 ने दशकों तक देश की सुरक्षा का भार उठाया और "हमारे आत्मविश्वास और रणनीति को मजबूत किया।" सिंह ने कहा कि मिग-21 ने अपनी खरीदार और विक्रेता दोनों की अपेक्षाओं से बेहतर प्रदर्शन किया और नई ताकत और भरोसा दिया। यह विमान भारत और रूस के मजबूत संबंधों का भी प्रतीक है। आज इसकी अंतिम उड़ान के लिए हम यहां एकत्र हुए हैं। आपके बीच आकर, मैं गर्व और कृतज्ञता महसूस कर रहा हूं।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery