Thursday, January, 29,2026

भारत ने सीओपी 30 में किया नेतृत्वः यादव

गुवाहाटी: केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि ब्राजील के बीलेम शहर में आयोजित संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन (सीओपी30) में भारत ने न सिर्फ नेतृत्वकारी भूमिका निभाई, बल्कि अपने सभी प्रमुख लक्ष्यों को भी सफलतापूर्वक हासिल किया। उन्होंने इसे समानता और जलवायु न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

यादव ने 'पीटीआई-भाषा' से बातचीत में कहा कि भारत ने वैश्विक वार्ताओं में अपने दृष्टिकोण को मजबूती से रखा और वह सभी प्रमुख निर्णयों में स्पष्ट रूप से प्रतिबिंबित हुआ। उन्होंने कहा कि सीओपी 30 विकासशील देशों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। हमने जलवायु वित्त, अनुकूलन, तकनीक, यूनिलेटरल ट्रेड मेजर (यूटीएम) सहित सभी मुद्दों पर अपनी चिंताएं पूरी तरह रखीं और ये अंतिम दस्तावेजों में शामिल की गईं। खास बात यह रही कि अनुच्छेद 9.1 के तहत जलवायु वित्त कार्य योजना की स्थापना पर सहमति बनी। पर्यावरण मंत्री ने बताया कि भारत ने इस सम्मेलन में बेसिक समूह (ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, भारत, चीन) तथा समान विचारधारा वाले विकासशील देशों (एलएमडीसी) का प्रभावी नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि भारत ने अध्यक्ष देश के साथ करीबी समन्वय रखते हुए अंतिम परिणामों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 29 निर्णयों को सर्वसम्मति से अपनाया गया, जो भारत के रुख को मजबूती प्रदान करते हैं। सीओपी 30 सम्मेलन में 194 देशों के प्रतिनिधियों ने 10 से 22 नवंबर तक भाग लिया। भारत के अनुसार, इस बैठक से जलवायु वित्त और विकासशील देशों के हितों को नया बल मिला है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery