Friday, September, 26,2025

वर्षा ने थामी मुंबई की रफ्तार स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित

मुंबई: देश के विभिन्न इलाकों में बारिश का दौर जारी है। कश्मीर से लेकर महाराष्ट्र तक बारिश होने के समाचार हैं। मुंबई और आस-पास के इलाकों में सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी भारी बारिश का दौर जारी रहा। कई इलाकों में पानी भर गया है। इसके चलते सड़कों पर लंबा जाम लगा हुआ है।
माटुंगा क्षेत्र में एक स्कूल बस जलमग्न सड़क पर फंस गई। बस में छह बच्चे और स्टाफ के दो सदस्य सवार थे, जिन्हें पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जलभराव से प्रभावित चेंबूर स्थित एक अस्पताल में लोग अपने बीमार परिजनों को पीठ पर लादकर लाते हुए नजर आए। आईएमडी ने मुंबई और आस-पास के इलाकों में कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताते हुए 'रेड अलर्ट' जारी किया। इसके बाद शहर के सभी स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया। मंगलवार को भी इनमें अवकाश रहेगा। बीएमसी ने लोगों से अपील की है कि वे केवल आवश्यक कार्य के लिए ही घरों से बाहर निकलें। अधिकारियों के अनुसार अंधेरी सबवे, लोखंडवाला परिसर जैसे कुछ निचले इलाकों में कहीं-कहीं पानी जमा हो गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। हार्बर लाइन के कुछ निचले इलाकों में पटरियों पर पानी भरने और कुर्ला तथा तिलक नगर स्टेशन के बीच पटरियां बदलने वाले 'पॉइंट' के खराब होने के कारण मध्य रेलवे मार्ग पर उपनगरीय सेवाएं प्रभावित हुई। ठाणे और पालघर जिलों में हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

हिमाचल प्रदेशः भारी बारिश, 400 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सोमवार को भारी बारिश हुई, जिससे कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ और तीन राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 400 सड़कें बंद हो गईं। सतलुज नदी के कटाव और भूस्खलन के कारण शिमला जिले के सुन्नी इलाके में तत्ती-पानी के पास शिमला-मंडी सड़क बंद कर दी गई है।

कश्मीर घाटी के कई क्षेत्रों में बारिश

कश्मीर घाटी के श्रीनगर, कुपवाड़ा, बारामूला, अनंतनाग और पुलवामा जेलों में भारी बारिश हुई। आईएमडी के श्रीनगर केंद्र ने कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में मध्यम से भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।

यमुना नदी ने पार किया खतरे का निशान

यमुना नदी सोमवार दोपहर दो बजे दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर खतरे का निशान पार कर गई। इस समय नदी का जलस्तर 205.36 मीटर दर्ज किया।

आईएमडी ने जारी किया रेड अलर्ट

आईएमडी ने अपने ताजा बुलेटिन में मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में अगले दो दिनों के लिए 'रेड अलर्ट जारी किया है।

6-8 घंटे में 177 मिलीमीटर बारिश हुईः फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई में सोमवार को 6 से 8 घंटे की अवधि में 177 मिमी बारिश हुई। मुंबई महानगर में 14 स्थानों पर जलभराव देखा गया है।

नांदेड़ में 5 लोग लापता, 225 फंसे

सीएम फडणवीस ने बताया कि नांदेड़ जिले के मुखेड तालुका में भारी बारिश के कारण पांच लोग लापता है। फडणवीस ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, मुखेड तालुका के रावणगांव में बाढ़ के पानी में 225 फंसे लोग फंसे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery