Thursday, June, 26,2025

भारत के लिए ऐतिहासिक पल, भविष्य की योजनाओं के खुलेंगे नए द्वार

भारत के लिए 25 जून 2025 की तारीख ने उसके अंतरिक्ष अभियान के लिए संभावनाओं के कई नए द्वार खोल दिए हैं। 41 साल बाद कोई भारतीय अंतरिक्ष यात्रा पर गया है। जिससे भारत के गगनयान समेत अन्य अभियानों को और गति मिलने की संभावना है। भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अमेरिकी वाणिज्यिक स्पेस कंपनी एक्सिओम के एक्सिओम 4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (आईआईएस) के लिए रवाना हुए चार सदस्यों में पायलट के तौर पर शामिल हैं। इससे पहले 1984 में राकेश शर्मा अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय थे।

कौन हैं ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला

  • उत्तर प्रदेश के लखनऊ में जन्म, यहीं से पढ़ाई की।
  • एनडीए के जरिए वायुसेना में शामिल हुए।
  • 2019 में विंग कमांडर की रैंक हासिल हुई।
  • लड़ाकू विमानों में 2000 घंटे उड़ान का अनुभव।

क्यों अहम है भारत के लिए यह मिशन

भारत के लिए यह मिशन बेहद खास है, क्योंकि गगनयान के मानव अभियान से पहले इस मिशन के तहत भारत अहम वैज्ञानिक जानकारी हासिल कर सकेगा। इस मिशन से भारत को अंतरिक्ष अन्वेषण में अपनी क्षमताओं को बढ़ाने और वैश्विक स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करने का अवसर मिलेगा। एक्सिओम 4 मिशन से भारत की तकनीकी क्षमताओं के और मजबूत होने की उम्मीद है। भारत की 2027 में गगनयान मिशन लॉन्च करने की तैयारी है। इसके अलावा उसकी 2035 तक अपना स्वयं का अंतरिक्ष स्टेशन बनाने और 2047 तक अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर भेजने की योजना है।

शुभांशु का अनुभव प्रशिक्षण और मिशन डिजाइन में होगा उपयोगी

शुभाशु शुक्ला के एक्सिओम 4 मिशन से प्राप्त अनुभव गगनवान के अंतरिक्ष यात्रियों की ट्रेनिग और मिशन डिजाइन में उपयोगी सिद्ध होगा। यह मिशन भारत को अपने स्वयं के स्पेस स्टेशन की योजना में भी मदद करेगा।

राकेश शर्मा हैं भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री

एक्सिओम-4 मिशन के साथ ही शुभांशु शुक्ल 41 साल में अंतरिक्ष जाने वाले दूसरे भारतीय बन जाएंगे। उनसे पहले सिर्फ राकेश शर्मा ही स्पेस में गए हैं। उन्हें तब रूस के सेल्युत 7 स्पेसक्राफ्ट के जरिए आईएसएस पहुंचाया गया था।

वायुसेना बोली- भारत के लिए अद्भुत क्षण

भारतीय वायुसेना ने कहा कि यह मिशन भारत की निरंतर विस्तृत होती क्षमताओं की पुष्टि करता है। वायु सेना के 'एक्स' पर किए गए एक पोस्ट में इसे "भारत के लिए एक अद्भुत क्षण" बताया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस उपलब्धि पर 'एक्स' पर कहा, अंतरिक्ष मिशन अंतरिक्ष अन्वेषण के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

60 से अधिक प्रयोग होंगे, भारत के 7 प्रोजेक्ट शामिल

एक्सिओम-4 मिशन के दौरान अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 60 से अधिक वैज्ञानिक प्रयोग किए जाएंगे। इनमें 31 देशों के वैज्ञानिक और संस्थान शामिल हैं। भारत और नासा के संयुक्त सहयोग से 12 प्रयोग होंगे, जिनमें 7 भारतीय और 5 अमेरिकी अनुसंधान परियोजनाएं शामिल है। ये प्रयोग मुख्यत जैविक विज्ञान, मानव स्वास्थ्य, अंतरिक्ष जीवन प्रणाली और अत्याधुनिक तकनीकों पर आधारित होंगे। शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में सात एक्सपेरिमेंट करेंगे, जिनका उद्देश्य भारत में माइक्रोग्रेविटी रिसर्च को प्रोत्साहित करना है।

क्या करेगा मिशन

एक्सिओम अपने इस मिशन के जरिए दुनिया का पहला वाणिज्यिक स्पेस स्टेशन बनाने पर भी सारी अहम जानकारी जुटाने में लगा है। इसके जरिए कंपनी अंतरिक्ष के क्षेत्र में कुछ चुनिंदा देशों की मनमर्जी और दखल को कम करने की कोशिश में जुटी है।

कौन-कौन जा रहा है?

अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला पायलट के रूप में काम करेंगे। मानव अंतरिक्ष उड़ान की डायरेक्टर पैगी व्हिटसन इस मिशन की कमान संभालेंगी। दो मिशन विशेषज्ञ यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के परियोजना अंतरिक्ष यात्री पोलैंड के स्लावोस्ज उञ्जान्स्की-विल्निविस्की और हगरी के तिबोर कापू है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery