Friday, June, 27,2025

सोनम और राज ने एक-दूसरे पर लगाया मास्टरमाइंड होने का आरोप

शिलांग: मेघालय में हनीमून पर आए राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पत्नी सोनम रघुवंशी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, सोनम ने अपने पति की हत्या की साजिश में शामिल होने की बात कबूल कर ली है और प्रेमी राज कुशवाहा को मुख्य साजिशकर्ता बताया है। दूसरी ओर, राज ने भी सोनम पर ही साजिश रचने का आरोप लगाया है। सोनम (25) को मेघालय में हनीमून के दौरान अपने पति राजा रघुवंशी (29) की साजिशन हत्या में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सोनम पर आरोप है कि उसने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाह (20) के साथ मिलकर भाड़े के तीन हत्यारों के जरिये अपने पति की हत्या कराई ताकि उसे रास्ते से हटाया जा सके।

राजा रघुवंशी हत्याकांड के पांचों आरोपी फिलहाल मेघालय पुलिस की हिरासत में हैं जिनसे पूछताछ के जरिये इस वारदात की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम 23 मई को मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके में छुट्टियां मनाते समय लापता हो गए थे। रघुवंशी का शव दो जून को एक गड्ढे में मिला था, जबकि उनकी पत्नी घटना के बाद से लापता थी। सोनम ने आठ जून को गाजीपुर में आत्मसमर्पण किया, जबकि अन्य आरोपियों को यूपी और एमपी से पकड़ा गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery