Tuesday, February, 10,2026

गोगोई दंपती के पाक एजेंट से 'गहरे संबंध': हिमंत बिस्वा

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और उनकी पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न पर पाकिस्तानी एजेंट अली तौकीर शेख से 'गहरे संबंध' होने का गंभीर आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है और असम सरकार इसे केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजेगी। उन्होंने एलिजाबेथ का ओसीआई/वीजा रद्द करने की भी मांग की है। रविवार को संवाददाता सम्मेलन में सरमा ने दावा किया कि एलिजाबेथ कोलबर्न को पाकिस्तान स्थित संगठन 'लीड पाकिस्तान' से वेतन दिया जाता था और भारत में काम के दौरान एफसीआरए नियमों का उल्लंघन हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि एलिजावेथ ने भारत से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां इकट्ठा कर पाक नागरिक शेख को भेजीं, जिनमें खुफिया ब्यूरो से संबंधित सूचनाएं भी शामिल थीं।

एलिजाबेथ का पाक में बैंक खाता भी

मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि गौरव गोगोई ने दिसंबर 2013 में पाकिस्तान की 'अत्यंत गोपनीय' यात्रा की थी और उस दौरान वह डिजिटल रूप से पूरी तरह शांत रहे। सरमा ने कहा कि इस यात्रा का अब तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया है और यदि स्पष्टीकरण नहीं मिला तो 'राष्ट्रद्रोह' के आरोप लग सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि एलिजाबेथ ने भारत में काम करते हुए नौ बार पाकिस्तान की यात्रा की और वहां उनका बैंक खाता भी था, जिसका उल्लेख गोगोई के चुनावी हलफनामे में नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि पाक एजेंसियां किसी भारतीय संस्था को सीधे धन नहीं दे सकतीं और इसके पीछे संप्रग काल के 'किसी करीबी हैंडलर' की भूमिका हो सकती है।

आरोप 'सी-ग्रेड सिनेमा': गोगोई

वहीं, गौरव गोगोई ने मुख्यमंत्री के आरोपों को 'सी-ग्रेड सिनेमा' बताते हुए खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि असम में कोई भी इन आरोपों को गंभीरता से नहीं लेता और पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री परिवार की कथित भूमि संपत्तियों पर सवाल उठाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि मौजूदा सांसद होने के कारण गोगोई से पूछताछ नहीं की गई है और जांच का निर्णय अब केंद्र सरकार करेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery