Saturday, July, 25,2026

J&K में बर्फीले तूफान में फंसे 25 लोगों को बचाया

शिमला/देहरादून/जम्मू उत्तराखंड,: हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में मंगलवार को बर्फबारी हुई। इसके साथ ही निचले इलाकों में बारिश के कारण तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के ऊपरी इलाकों में बर्फीले तूफान में अपने पशुओं के साथ फंसे बकरवाल समुदाय के 25 लोगों को सेना ने बचाया। उत्तराखंड में केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, हेमकुंड, औली और मुनस्यारी सहित गढ़वाल और कुमाऊं दोनों क्षेत्रों की ऊंची चोटियों पर हिमपात जारी रहा। केदारनाथ जाने वाले तीर्थयात्रीबर्फबारी का आनंद लेते देखे गए। हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन बर्फबारी हुई, जबकि मध्यम और निचले पहाड़ी इलाकों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे पारा नीचे आ गया।

J&K में दो राजमार्गों पर यातायात स्थगितः जम्मू कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश और हिमपात के कारण हुए भूस्खलनों के बाद मंगलवार को जम्मू-श्रीनगर और श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ ही मुगल रोड और सिंथन टॉप सड़क पर यातायात स्थगित कर दिया गया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery