Saturday, September, 27,2025

हिमाचल व जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बाढ़, यातायात बाधित

मुंबई/शिमला/जम्मू: देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मुंबई में पिछले दो दिनों में भारी बारिश के बाद बुधवार सुबह बारिश की तीव्रता कम हो गई, जिससे जनजीवन पटरी पर लौट आया। वहीं, हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और ऊना, कुल्लू और मंडी जिलों के कुछ इलाकों में स्कूल और कॉलेज बंद करने पड़े हैं। जबकि जम्मू कश्मीर के विभिन्न जिलों में भारी बारिश के कारण कई नदियों और नालों में अचानक बाढ़ आ गई। साथ ही कुछ जगहों पर भूस्खलन और यातायात बाधित होने की भी सूचना है।

मुंबई में मध्य रेलवे की हार्बर लाइन पर 15 घंटे ट्रेन सेवाएं ठप रहने के बाद बुधवार तड़के तीन बजे लोकल ट्रेन सेवाएं बहाल कर दी गई जिससे यात्रियों को राहत मिली। बारिश के कारण एक दिन के अवकाश के बाद स्कूल और कॉलेज भी खुल गए हैं।

हिमाचल: 362 सड़कें यातायात के लिए बंद

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद ऊना के अंब और गगरेट अनुमंडलों में एहतियात के तौर पर शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं। कुल्लू के मनाली और बंजार व मंडी जिले के इलाकों में अचानक आई बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं के बाद इसी तरह के आदेश जारी किए गए हैं। बुधवार सुबह राज्य में तीन राष्ट्रीय राजमार्गों समेत कुल 362 सड़कें यातायात के लिए बंद कर दी गई।

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर आवाजाही बाधित

जम्मू कश्मीर के विभिन्न जिलों में भारी बारिश के कारण कई नदियों और नालों में अचानक बाढ़ आ गई है। अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है, मुगल रोड अवरुद्ध हो गया है और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही भी बाधित हुई है। जम्मू में मूसलाधार बारिश के कारण बान टोल प्लाजा के पास राजमार्ग के एक हिस्से पर जलजमाव हो गया, जिससे यातायात बाधित हो गया। नंदनी सुरंग में भूस्खलन के कारण यातायात कुछ समय के लिए बाधित हुआ।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery