Thursday, June, 26,2025

11 साल में भारत बना दुनिया की मजबूत आर्थिक ताकत

चेन्नई: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर कहा कि पिछले 11 वर्ष के कालखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश जिस तरह ट्रांसफॉर्मेशन की दिशा में आगे बढ़ रहा है, उससे देश की 140 करोड़ की जनता इस बात को लेकर दृढ़ संकल्पित है कि जब भारत 2047 में आजादी का शताब्दी वर्ष मनाएगा तो देश एक विकसित राष्ट्र होगा।

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में आयोजित प्रेस वार्ता में मंगलवार को केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि आज का दिन देश के लिए ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार ने न केवल गुड गवर्नेस का नया उदाहरण प्रस्तुत किया, बल्कि गरीबों के जीवन को परिवर्तित भी किया। मोदी सरकार की हर योजना के केंद्र बिंदु में गरीबों का कल्याण शामिल रहा। शेखावत ने कहा कि मोदी सरकार ने जिस तरह वैश्विक स्तर पर नई पहचान कायम की है, उससे आज पूरी दुनिया भारत को उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। भारत आज दुनिया की एक मजबूत आर्थिक ताकत बन गया है। देश के बॉर्डर सुरक्षित हुए हैं।

हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के प्रतिनिधियों से चर्चा

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने चेन्नई में होटल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के प्रतिनिधियों से पर्यटन के विषय पर उद्देश्यपरक चर्चा की। शेखावत ने प्रतिनिधियों को पीएम मोदी की क्रांतिकारी नीतियों से टूरिज्म ही नहीं, उससे जुड़े हर क्षेत्र में आए शानदार बदलाव से अवगत कराया।

2047 में भारत होगा एक विकसित राष्ट्र

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि यह भारत का अमृतकाल है। यह देश के लिए अत्यंत सुखद अवसर है कि देश आज हर मामले में आत्मनिर्भर बन चुका है, जो भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के बारे में कोई सोचता तक नहीं था, लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में जब से केंद्र में सरकार बनी है, तब से इस सोच में परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा, आज देश की 140 करोड की जनता इसको लेकर दृढ संकल्पित है कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने से कोई रोक नहीं सकता है। शेखावत ने कहा कि लोगों के चेहरों में खुशी, मुस्कान और आभार 11 वर्षों के सुशासन की सबसे बड़ी गवाही है, जिसने पूरे देश में जीवन को छुआ है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery