Thursday, June, 26,2025

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से कश्मीर में लौटी रौनक: शेखावत

श्रीनगर: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत गुरुवार को अपने जम्मू-कश्मीर दौरे के तहत पहलगाम पहुंचे। उन्होंने उस स्थान का दौरा किया, जहां आतंकियों ने पिछले दिनों निर्दोष पर्यटकों की उनका धर्म पूछकर हत्या की थी। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और शांति व विश्वास की बहाली को लेकर सकारात्मक संवाद किया। शेखावत ने आतंकवादियों से पीड़ित पर्यटकों की मदद करने वाले सज्जाद अहमद भट से भी मुलाकात की। उन्होंने सज्जाद की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना घायलों को अस्पताल पहुंचाया, वह हम सबके सच्चे हीरो हैं। शेखावत ने कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के बाद घाटी में आम जनजीवन में नया आत्मविश्वास लौटा है और पर्यटन गतिविधियां दोबारा रफ्तार पकड़ रही हैं।

अवंतिपुरा के मंदिरों का अवलोकन

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अवंतिपुरा स्थित ऐतिहासिक मंदिरों का भी भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि यहां के प्राचीन मंदिर कश्मीर के वैभवशाली इतिहास की गवाही देते हैं। राजा अवंतिवर्मन द्वारा निर्मित इन मंदिरों की स्थापत्य कला अद्भुत है। शेखावत ने पुरातात्विक संरक्षण और पर्यटन सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की।

'अमरनाथ यात्रा पूरी तरह सुरक्षित'

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि केंद्र और जम्मू-कश्मीर सरकार अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने तीर्थयात्रियों को आश्वस्त किया कि यात्रा पूरी तरह सुरक्षित है और सरकारों की ओर से हरसंभव सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले स्थित ऐतिहासिक मार्तंड सूर्य मंदिर के दर्शन भी किए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery