Thursday, January, 29,2026

भारत की असली ताकत उसकी संस्कृति और नैतिक मूल्यों में निहितः शेखावत

हरिद्वार: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत का वास्तविक विकास केवल भौतिक प्रगति तक सीमित नहीं हो सकता। सांस्कृतिक चेतना, नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक संतुलन के बिना कोई भी विकास अधूरा है। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को केवल विकास का सहभागी ही नहीं, अपितु भारतीय संस्कृति का संवाहक भी बनना होगा, क्योंकि यही भारत की विशिष्ट पहचान, उसकी आंतरिक शक्ति और विश्व को दिया जाने वाला सबसे बड़ा योगदान है।

रविवार को अखिल भारतीय गायत्री परिवार के शताब्दी समारोह में केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि हजारों वर्षों तक विदेशी आक्रांताओं ने भारत की दिव्य संस्कृति और सभ्यता को नष्ट करने के प्रयास किए, लेकिन हमारे पूर्वजों ने साहस, तप और बलिदान से इस संस्कृति के दीप को बुझने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि औपनिवेशिक शासन के दौरान भारतीय समाज को उसकी जड़ों से काटने का सुनियोजित प्रयास हुआ और इतिहास व शिक्षा व्यवस्था को भी उसी दृष्टि से गढ़ा गया, जिससे सांस्कृतिक आत्मगौरव क्षीण होता चला गया। शेखावत ने कहा कि लगभग 450-500 वर्ष पहले राम मंदिर के विध्वंस के साथ भारत के सौभाग्य का सूर्य अस्त हो गया था, लेकिन जिस दिन अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास हुआ, उसी दिन भारत के भाग्योदय की अरुणिमा न केवल देश में, अपितु पूरे विश्व में दिखाई देने लगी।

अखंड दीपक सेवा व संकल्प का प्रतीक

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अखंड दीपक सत्य, सेवा और संकल्प का ऐसा प्रतीक है, जो पीढ़ियों के परिवर्तन के बावजूद निरंतर जलता रहता है। वहीं, वंदनीया माताजी का जीवन करुणामयी और त्यागपूर्ण शक्ति का जीवंत उदाहरण है। गायत्री परिवार ने अपने सौ वर्षों के सतत प्रयासों और साधना के माध्यम से यह स्पष्ट और सशक्त रूप से सिद्ध किया है कि आध्यात्मिकता केवल व्यक्तिगत अनुभव या पलायन का माध्यम नहीं है, अपितु इसका वास्तविक उद्देश्य सामाजिक उत्तरदायित्व, सेवा और राष्ट्र निर्माण में योगदान देना है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery