Thursday, June, 26,2025

घाटी व चिनाब की धारा... प्रकृति का नजारा

कटरा (रियासी): बादलों को छूते दुनिया के सबसे ऊंचे रेल पुल को पार करते हुए कश्मीर तक रेलगाड़ी से सफर करने का लंबे समय से देखा जा रहा सपना शुक्रवार को हकीकत में तब्दील हो गया। घाटी तक जाती ट्रेन सुंदर नजारों और इंसान की साहसी सोच को संयोजित करती यात्रा प्रतीत होती है। यह रेलगाड़ी संकरी घाटियों तथा शिवालिक पर्वत श्रृंखला में बनाई गई सुरंगों के बीच से होकर गुजरती है, जिसके समानांतर चिनाब नदी बहती है। मानव निर्मित इंजीनियरिंग अजूबों में सबसे ऊंचा चिनाब पुल, भारत का पहला केबल आधारित रेलवे पुल और 13 किलोमीटर लंबी टी-50 सुरंग शामिल हैं। देश भर के यात्रियों, खासतौर पर प्रकृति प्रेमी पर्यटकों के लिए यह यात्रा दुनिया के सबसे खूबसूरत और विस्मयकारी मागों में से एक पर अविस्मरणीय यात्रा करने का अवसर देगी।

मनोज मीणा ने चलाई ट्रेन

लोकोमोटिव पायलट मनोज कुमार मीणा ने कहा कि वह कश्मीर तक पहली रेलगाड़ी चलाने से गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने इसे, प्रकृति के निरंतर बदलते स्वरूपों-जंगलों से लेकर चट्टानी पर्वत चोटियों, गहरी घाटियों और संकरी घाटियों के साथ-साथ मानव निर्मित चमत्कारों के माध्यम से एक अद्भुत दुनिया की सरल यात्रा करार दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery