Thursday, January, 29,2026

MP के मंत्री शाह पर FIR दर्ज

जबलपुर: मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बुधवार देर रात मंत्री विजय शाह के खिलाफ इंदौर के मानपुर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली। यह कार्रवाई कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादास्पद बयान देने के मामले में की गई। हाई कोर्ट ने डीजीपी को तत्काल एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया। साथ ही, चेतावनी दी कि ऐसा न करने पर कोर्ट की अवमानना की कार्रवाई होगी। मंत्री ने इंदौर के महू में एक कार्यक्रम में कर्नल कुरैशी को आतंकवादियों की बहन बताया था, जिससे सांप्रदायिक विवाद उत्पन्न हुआ था। इससे पहले बुधवार सुबह मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने मंत्री विजय शाह को भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ "गटर जैसी भाषा" में टिप्पणी करने पर कड़ी फटकार लगाई और पुलिस को उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। अदालत ने कहा कि सशस्त्र बल देश की आखिरी ईमानदार संस्था हैं, जिन्हें इस तरह अपमानित नहीं किया जा सकता। मामले की अगली सुनवाई गुरुवार को होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery