Tuesday, November, 04,2025

'प्रलय' मिसाइल के दो परीक्षण हुए

बालासोर: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने मंगलवार को कहा कि उसने ओडिशा तट के पास डॉ. अब्दुल कलाम द्वीप से 'प्रलय' मिसाइल के लगातार दो परीक्षण किए हैं। मिसाइल निर्धारित दिशा में सटीक रूप से आगे बढ़ी और निर्धारित लक्ष्य पर पहुंचीं।

डीआरडीओ ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, प्रलय मिसाइल के लगातार दो परीक्षण 28 और 29 जुलाई 2025 को सफलतापूर्वक किए गए। ये परीक्षण 'यूजर इवेल्युएशन ट्रायल' का हिस्सा थे, जिनका उद्देश्य मिसाइल प्रणाली की न्यूनतम और अधिकतम मारक क्षमता को परखना था। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, दूसरी 'प्रलय' मिसाइल का परीक्षण मंगलवार सुबह नौ बजकर 35 मिनट पर किया गया। मिसाइल सटीकता के साथ निर्धारित लक्ष्य पर पहुंची, जिससे इसके नियंत्रण, मार्गदर्शन और मिशन एल्गोरिद्म की पुष्टि हुई। मिसाइल की सभी उप-प्रणालियों ने संतोषजनक प्रदर्शन किया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery