Tuesday, April, 22,2025

द्रमुक ने मंत्री को पार्टी पद से हटाया

चेन्नई: द्रमुक नेता और तमिलनाडु के मंत्री के. पोनमुडी को शुक्रवार को शैववाद और वैष्णववाद को लेकर की गई उनकी टिप्पणियों के कारण उठे विवाद के बाद पार्टी के अहम पद से हटा दिया गया। इस टिप्पणी की द्रमुक सांसद कनिमोझी सहित कई लोगों ने आलोचना की थी। भाजपा ने आरोप लगाया कि पोनमुडी ने अपनी टिप्पणियों से तमिलनाडु की महिलाओं को बदनाम किया है।

द्रमुक अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने घोषणा की कि पोनमुडी को पार्टी के उपमहासचिव पद से मुक्त किया जा रहा है। लेकिन उन्होंने इस कार्रवाई के लिए कोई कारण नहीं बताया। उन्होंने पोनमुडी की जगह राज्यसभा सदस्य तिरुचि शिवा को इस पद पर नियुक्त किया है। मंत्री द्वारा देह व्यापार के संदर्भ में कथित टिप्पणी किए जाने का वीडियो वायरल हो गया। घटनाक्रम पर पोनमुडी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

इधर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई ने कहा कि आज पोनमुडी को पार्टी के पद से हटाकर अगर द्रमुक सोचती है कि लोग इसे नजरअंदाज कर देंगे, तो वे गलत हैं। हिंदू धर्म के स्तंभों पर द्रमुक के लगातार हमले हमेशा के लिए अनुत्तरित नहीं रहेंगे। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नारायणन तिरुपति ने कहा, मंत्री पोनमुडी का अपने पद पर बने रहना शर्मनाक है। उन्होंने अपनी टिप्पणियों से तमिलनाडु की महिलाओं को बदनाम किया है

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

Gallery