Friday, June, 27,2025

हर केंद्र के 30% वोटर को सदस्य बनाएगी DMK

मदुरै: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं द्रमुक के अध्यक्ष एम के स्टालिन ने 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के नए सदस्यता अभियान 'ओरानियिल तमिलनाडु' की रविवार को शुरुआत की। स्टालिन ने पार्टी की आम परिषद की बैठक में एक प्रस्ताव पेश किया जिसमें घर-घर जाकर अभियान चलाने और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं अधिकारों की रक्षा के लिए उसके संघर्ष के बारे में लोगों को बताने का संकल्प लिया गया। 

पार्टी ने प्रत्येक मतदान केंद्र पर कम से कम 30 प्रतिशत मतदाताओं को सदस्य के रूप में पंजीकृत करने का लक्ष्य रखा और प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया।

स्टालिन ने कहा कि हर घर में कम से कम एक व्यक्ति द्रविड़ मॉडल सरकार की कल्याणकारी योजना का लाभार्थी है जो 'सबके लिए सब कुछ' की नीति पर काम करती है, इसलिए यह जरूरी है कि तमिलनाडु के सभी परिवार एकजुट होकर 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए एक छत्र के नीचे साथ आएं। 

प्रस्ताव में कहा गया कि आम परिषद संकल्प लेती है कि निर्वाचन क्षेत्र के पर्यवेक्षक और जिला सचिव नई सदस्यता पंजीकरण पहल की निगरानी करेंगे और इसे सफल बनाएंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery