Monday, April, 28,2025

कांग्रेस सरकार को हटाना चाहते हैं BJP-JD(S)

बेंगलुरु: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने रविवार को आरोप लगाया कि भाजपा और जनता दल (सेक्युलर) राज्य की कांग्रेस सरकार को किसी भी तरह से हटाना चाहते हैं, लेकिन वे सफल नहीं होंगे। शिवकुमार ने यह भी कहा कि 2028 के राज्य विधानसभा चुनावों में कांग्रेस फिर से सत्ता में आएगी।

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख, राज्य में पार्टी की सरकार बनने के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इसकी उपलब्धियों को रेखांकित करने और बेंगलुरु ग्रामीण जिले में विभिन्न विकास कार्यों को शुरू करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। शिवकुमार ने कहा कि आपने (जनता ने) हमें जो ताकत दी है, उसे हम भूल नहीं सकते। कर्नाटक सरकार आज अपने प्रशासन के लिए जानी जाती है। हमने 4 लाख करोड़ रुपए से अधिक का बजट पेश किया है और सभी के लिए समान अधिकार और समान जीवन के सूत्र वाक्य के साथ सभी को हम साथ लेकर चल रहे हैं और कार्यक्रमों को लागू कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा और जद (एस) से पूछा कि उन्होंने लोगों, महिलाओं, किसानों, युवाओं और रोजगार सृजन के कल्याण के लिए क्या किया है। वे इस सरकार को किसी तरह हटाना चाहते हैं। कुछ केंद्रीय मंत्री यह सपना देख रहे हैं। लेकिन एक बात याद रखें कि 2028 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस फिर से राज्य की सत्ता में आएगी। उनकी टिप्पणी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा भाजपा पर कर्नाटक में कांग्रेस सरकार गिरा कर सत्ता हथियाने की कोशिश करने का आरोप लगाने के कुछ दिनों बाद आई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery