Saturday, September, 27,2025

देहरादून में बादल फटा, पांच लोग बहे

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार रात से जारी भारी बारिश और बादल फटने से तबाही मच गई। विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार पानी में पांच लोगों के बहने की खबर है, जबकि 500 से अधिक लोग फंसे हुए हैं।

आपदा प्रबंधन कार्यालय के अनुसार सहस्त्रधारा, मालदेवता, संतला देवी और डालनवाला सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। कई सड़कें टूट गईं, मकान-दुकान क्षतिग्रस्त हुए और एक पुल बह गया। नदियां उफान पर हैं। तमसा नदी में पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया, जिससे टपकेश्वर मंदिर पूरी तरह डूब गया और विशाल हनुमान प्रतिमा कंधों तक पानी में डूब गई।

फंसे 200 बच्चों को SDRF ने बचायाः आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राहत-बचाव कार्य जारी है और अब तक 300 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। पौधा क्षेत्र के एक संस्थान में फंसे 200 बच्चों को एसडीआरएफ ने सुरक्षित बाहर निकाला। टिहरी और नैनीताल में भी जलभराव और भूस्खलन से हालात बिगड़े हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने कहा, '25 से 30 स्थानों पर सड़कें टूट गई हैं, मकान और सरकारी संपत्तियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। राहत दल युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं।' उन्होंने आश्वासन दिया कि हर प्रभावित परिवार को मदद दी जाएगी।

मोदी और शाह ने की सीएम धामी से बातः मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भी स्थिति से अवगत कराया। केंद्र सरकार ने हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery