Thursday, July, 03,2025

उत्तराधिकारी तय करेगा गादेन फोडरंग ट्रस्ट: दलाई लामा

धर्मशाला: तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने बुधवार को स्पष्ट किया कि दलाई लामा की संस्था भविष्य में भी जारी रहेगी और उनके उत्तराधिकारी की पहचान केवल गादेन फोडरंग ट्रस्ट द्वारा की जाएगी। इस बयान के साथ उन्होंने इस मुद्दे पर जारी असमंजस को समाप्त कर दिया। दलाई लामा का यह बयान उनके 90वें जन्मदिन से चार दिन पहले जारी किया गया, जिसमें उन्होंने कहा कि भविष्य में पुनर्जन्म की प्रक्रिया पारंपरिक परंपराओं के अनुसार ट्रस्ट द्वारा पूरी की जाएगी और इस मामले में किसी अन्य संस्था या सरकार को हस्तक्षेप का अधिकार नहीं है।

चीन ने जताई थी आपत्ति

गौरतलब है कि दलाई लामा ने पहले सुझाव दिया था कि उनका उत्तराधिकारी चीन के बाहर जन्मे व्यक्ति या महिला भी हो सकते हैं, जिससे चीन ने आपत्ति जताई थी। बीजिंग का कहना रहा है कि वह सदियों पुरानी परंपरा के तहत उत्तराधिकारी तय करेगा। उन्होंने कहा कि उन्हें दुनिया भर से तिब्बती समुदाय से संदेश मिल रहे हैं कि संस्था को जारी रखा जाए और इसी अनुरोध को मानते हुए उन्होंने इसकी पुष्टि की है। यह बयान धर्मशाला में चल रहे 90वें जन्मदिन समारोह के बीच आया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery