Friday, September, 26,2025

विधानसभा चुनाव पर होगी मंत्रणा

पटना: कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बुधवार को यहां बैठक होगी, जिसमें पार्टी का शीर्ष नेतृत्व आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंत्रणा के साथ ही "वोट चोरी" के मुद्दे पर भाजपा को घेरने की रणनीति पर चर्चा होगी।

बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। आजाद भारत के इतिहास में पहली बार कांग्रेस कार्य समिति की बैठक बिहार में होने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में सुबह 10 बजे होने वाली इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, जयराम रमेश और कई अन्य नेता भाग लेंगे। यह विस्तारित कार्यसमिति की बैठक होगी, जिसमें स्थायी आमंत्रित सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य, पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, पार्टी की राज्य इकाइयों के अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक दल के नेता भी भाग लेते हैं। सूत्रों का कहना है कि बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव से संबंधित दो प्रस्ताव पारित हो सकते हैं जिनमें कथित वोट चोरी का भी उल्लेख होगा। यह बैठक महागठबंधन के सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत के बीच, राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद हो रही है। राहुल गांधी की यात्रा को कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने और चुनाव की तैयारियों के संदर्भ में सफल माना जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery