Monday, April, 21,2025

मध्य प्रदेश का गांधी सागर अभयारण्य अब चीतों का नया घर

भोपाल: कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दो साल पहले स्थानांतरित किए गए दक्षिण अफ्रीका के दो चीतों 'प्रभाष' और 'पावक' को रविवार को तब नया ठिकाना मिला, जब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उन्हें गांधी सागर अभयारण्य में छोड़ दिया।

मूल रूप से फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका के वाटरबर्ग बायोस्फीयर रिजर्व से कूनो राष्ट्रीय उद्यान में लाए गए ये छह वर्षीय नर चीते सड़क मार्ग के जरिए गांधी सागर अभयारण्य लाए गए। यह अभयारण्य नीमच और मंदसौर जिलों में फैला हुआ है। मुख्यमंत्री यादव ने रविवार शाम को बसीगांव खेमला स्थित अभयारण्य में उन्हें छोड़ा। इससे पहले, यादव ने इस बात पर प्रकाश डाला कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सितंबर 2022 में एशिया में चीतों को फिर से लाने के सफल प्रयास का नेतृत्व किया था। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि पूरे एशिया में चीतों को बसाने के लिए सबसे अनुकूल परिस्थितियां हमारे देश में, विशेष रूप से मध्यप्रदेश में मौजूद हैं। इससे पहले दिन में, दोनों चीतों को गांधी सागर अभयारण्य में लाया गया, जो कूनो से 250 किलोमीटर दूर है। कुनो में करीब तीन साल पहले इन चीतों के महत्वाकांक्षी अंतरमहाद्वीपीय स्थानांतरण की शुरुआत की गई थी। ज्ञात रहे कि राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के अधिकारियों ने शुक्रवार को भोपाल में जानकारी दी थी कि अफ्रीका के बोत्सवाना से आठ चीतों को दो चरणों में भारत लाया जाएगा। चार चीतों को मई में ही लाया जाएगा।

2022 में हुई थी चीता प्रोजेक्ट की शुरुआत

17 सितंबर, 2022 को देश में करीब 75 साल बाद चीतों की वापसी हुई। नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में छोड़कर चीता प्रोजेक्ट की शुरुआत की। इन चीतों में पांच मादा और तीन नर चीते शामिल थे।
फरवरी 2023 में, बारह और चीतों को दक्षिण अफ्रीका से कूनो में स्थानांतरित किया गया। कूनो में अब 26 चीते हैं, जिनमें भारत में जन्मे 14 शावक शामिल हैं।
ढाई साल के दौरान कूनों में कुछ व्यस्क चीते व शावकों की मौत भी हो गई थी।
कूनो में अब 26 चीते हैं, जिनमें भारत में जन्मे 14 शावक शामिल हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery