Thursday, June, 26,2025

भारत ने पाकिस्तान के 8 घंटे में ही टिका दिए थे घुटनेः चौहान

पुणे: प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान भारत को 'हजारों जख्म' देकर 'लहूलुहान' करने की रणनीति पर काम करता रहा है, लेकिन अब भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए सीमापार आतंकवाद के खिलाफ एक नई लक्ष्मण रेखा खींच दी है। भारत अब आतंकवाद और परमाणु ब्लैकमेल से डरने वाला नहीं है। पुणे विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में बोलते हुए जनरल चौहान ने कहा कि 'पेशेवर सेनाएं अस्थायी क्षति से नहीं डरतीं, बल्कि समग्र परिणामों पर ध्यान देती हैं।'

भारत को 'जख्म' देना चाहता था पाक

उन्होंने खुलासा किया कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 48 घंटे तक जवाबी कार्रवाई की योजना बनाई थी, लेकिन भारतीय हमलों के दबाव में केवल आठ घंटे में ही वह बातचीत की मुद्रा में आ गया। उन्होंने कहा कि हमने उसकी योजना को विफल किया और जब उसने तनाव कम करने का अनुरोध किया, तो हमने इसे स्वीकार कर लिया। सीडीएस ने कहा कि भारत अब आतंकवाद और जल संसाधन को भी रणनीतिक दृष्टिकोण से जोड़ चुका है और नई सैन्य रेखाएं खींची हैं जो भविष्य में भारत की नीति को परिभाषित करेंगी। उन्होंने यह भी दोहराया कि हमने मानदंड बढ़ा दिए हैं, अब भारत चुप नहीं बैठेगा, बल्कि आतंक के खिलाफ निर्णायक और प्रहारकारी कार्रवाई करेगा।

भारत ने दुश्मन को निर्णायक चोट दी

उन्होंने कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' में प्रारंभिक चरण में भारत ने कुछ लड़ाकू विमान खोए, लेकिन उससे सेना का मनोबल कम नहीं हुआ। उन्होंने यह बात स्पष्ट की कि जब युद्ध की बात होती है, तो सिर्फ आंकड़े नहीं, परिणाम और रणनीतिक दृष्टिकोण ज्यादा मायने रखते हैं। उन्होंने कहा कि आलोचना केवल इस आधार पर नहीं होनी चाहिए कि भारत ने नुकसान झेला, बल्कि यह देखा जाना चाहिए कि उसने दुश्मन को कितनी निर्णायक चोट दी।

आसिम मुनीर ने भारत विरोधी जहर उगला

जनरल चौहान ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर के उस बयान की भी आलोचना की जिसमें उन्होंने द्विराष्ट्र सिद्धात को फिर से उठाया था और भारत विरोधी जहर उगला था। उन्होंने कहा कि यह बयान ही इस बात का संकेत था कि पाकिस्तान की सोच आज भी भारत को चोट पहुंचाने की है। पहलगाम हमला उसी की परिणति थी, जो हद दर्जे की क्रूरता थी। 'ऑपरेशन सिंदूर' के बारे में बताया कि यह सिर्फ एक सैन्य अभियान नहीं, बल्कि एक राजनीतिक सैन्य संतुलन की अभिव्यक्ति था। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी ठिकानों पर हमले सटीक और रणनीतिक थे, जिनका उद्देश्य केवल बदला लेना नहीं बल्कि पाकिस्तान को आतंकवाद के समर्थन से पीछे हटने पर मजबूर करना था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery