Thursday, June, 26,2025

हर घर पहुंचे योजनाओं का लाभः पूनियां

सोनीपत (हरियाणा): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोनीपत में भाजपा की ओर से विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। 'संकल्प से सिद्धि' के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में हरियाणा के सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों और प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। भाजपा हरियाणा संगठन प्रभारी एवं राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने जोर देकर कहा कि गरीब, महिला, किसान, युवा और वंचित वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाली योजनाओं को लेकर एक-एक कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाए। इस अवसर पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत भाजपा जिला कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर डॉ. पूनियां ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यशाला में हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ौली, प्रदेश संगठन महामंत्री फनीन्द्रनाथ शर्मा, हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, पूर्व मंत्री विशम्बर वाल्मीकि, लोकसभा संयोजक सतीश नांदल, सोनीपत के मेयर राजीव जैन, विधायक निखिल मदान, पवन खरखौदा, देवेंद्र अत्री, सोनीपत जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, जींद जिला अध्यक्ष तेजेन्द्र ढुल, गोहाना जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक समेत अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery