Tuesday, April, 28,2026

भाजपा के लिए अनुशासन सर्वोपरि

बेंगलुरु: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राधामोहन दास अग्रवाल ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी अपने किसी भी सदस्य को खोना नहीं चाहती, लेकिन उसके लिए अनुशासन सर्वोपरि है।

कर्नाटक में भाजपा ने मंगलवार को अपने दो विधायकों एस टी सोमशेखर और ए शिवराम हेब्बार को कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। सोमशेखर और हेब्बार क्रमशः यशवंतपुर और येल्लापुर विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं। भाजपा में कर्नाटक मामलों के प्रभारी अग्रवाल ने कहा कि पार्टी ने सोमशेखर, हेब्बार और विजयपुरा के विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल को अपने तौर तरीके सुधारने के लिए पर्याप्त अवसर दिए, लेकिन उन्होंने कोई बदलाव नहीं किया। अग्रवाल ने कहा कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, चाहे वह व्यक्ति कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने अनियमितताओं को लेकर अखबार में विज्ञापन प्रकाशित करने को लेकर उनकी पार्टी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र के साथ खुली बहस करने की चुनौती दी। उन्होंने कुछ सर्वेक्षण रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि अगर आज विधानसभा चुनाव हो जाएं तो भाजपा को 150 से 155 सीट मिलेंगी और वह सरकार बनाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery