Tuesday, April, 15,2025

तमिलनाडु में BJP-अन्नाद्रमुक फिर एक साथ लड़ेंगे चुनाव

चेन्नई: तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और एआईएडीएमके ने गठबंधन कर लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चेन्नई में एआईएडीएमके नेता ई. के. पलानीस्वामी के साथ प्रेस वार्ता में इसका ऐलान किया। अमित शाह ने कहा, "हमने तय किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव एनडीए के तहत एआईएडीएमके, भाजपा और सभी सहयोगी दल मिलकर लड़ेंगे।" शाह ने यह भी स्पष्ट किया कि अन्नाद्रमुक के आंतरिक मामलों में भाजपा का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में तमिलनाडु में एनडीए की सरकार बनेगी। वहीं, प्रधानमंत्री ने इस गठबंधन पर कहा कि "भ्रष्ट और विभाजनकारी" द्रमुक की सरकार को अब जल्द से जल्द उखाड़ फेंकेंगे। बता दें कि 2016 में जे. जयललिता के निधन के बाद अन्नाद्रमुक ने भाजपा के साथ गठबंधन किया। 2021 के राज्य चुनावों के दौरान, अन्नाद्रमुक और भाजपा गठबंधन में थे, जिसके परिणामस्वरूप भाजपा ने चार सीटें जीतीं। हालांकि, 2023 में अन्नाद्रमुक ने भाजपा से नाता तोड़ लिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery