Saturday, July, 25,2026

शिक्षक भर्ती में बिहार के निवासियों को प्राथमिकता

पटना: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अहम फैसला करते हुए सरकारी शिक्षकों की भर्ती में 'डोमिसाइल' नीति की सोमवार को घोषणा की।

हालांकि, मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट नहीं किया कि राज्य में जन्मे और पले-बढ़े लोगों के लिए कितने प्रतिशत पद आरक्षित रहेंगे। यह घोषणा राज्य में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले की गई है।

सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि शिक्षकों की भर्ती में बिहार के निवासियों (डोमिसाइल) को प्राथमिकता देने के लिए शिक्षा विभाग को संबंधित नियम में आवश्यक संशोधन करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि नवंबर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही हम लोग शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार काम कर रहे हैं। शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के निक्ति की गई है। 

महिलाओं का कोटा स्थायी निवासियों के लिए पहले से ही तय

हाल में, बिहार में 'डोमिसाइल नीति' को लेकर बढ़ते घमासान के बीच, बिहार मंत्रिमंडल ने आदेश दिया कि सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत का कोटा केवल राज्य की 'स्थायी निवासियों' तक ही सीमित रहेगा। वर्ष 2016 में, बिहार सरकार ने राज्य में सभी स्तरों पर सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण लागू किया।

टीआरआई-4 से ही लागू होगी नई नीति

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नीति शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई)-4 से ही लागू की जाएगी, जो इस साल होगी। वहीं वर्ष 2026 में टीआरई-5 का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीआरई-5 के आयोजन से पहले माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) का आयोजन करने का भी निर्देश दिया गया है।

'डोमिसाइल' के मुद्दे पर जारी है सियासत

विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में 'डोमिसाइल' के मुद्दे पर राजनीतिक दलों द्वारा जनता को अपने-अपने पाले में करने के प्रयास किए जा रहे हैं। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने राजद के सत्ता में आने पर '100 प्रतिशत डोमिसाइल' का वादा किया है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी कुछ दिन पहले 'डोमिसाइल' की मांग के समर्थन में सामने आए थे, लेकिन उन्होंने इस मुद्दे पर राजद की प्रतिबद्धता पर सवाल उठाया था।

क्या है डोमिसाइल: डोमिसाइल या अधिवास किसी व्यक्ति के स्थायी निवास स्थान को संदर्भित करता है। कानूनी तौर पर, यह वह जगह है | जहां व्यक्ति स्थायी रूप से रहता है।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery