Tuesday, November, 25,2025

नीतीश की टीम में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन

पटना: बिहार में एनडीए की नई सरकार का गठन हो गया है। नीतीश कुमार के साथ गुरुवार को 26 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। भाजपा के सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा उपमुख्यमंत्री होंगे और 24 नेताओं को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। एनडीए गठबंधन ने मंत्रियों को टीम में जातीय समीकरण का भी खूब ख्याल रखा है।

सवर्ण और पिछड़ी जातियों के समीकरण को संतुलित कर नामों का चयन किया गया है। नए मंत्रिमंडल में सबसे अधिक दलित समाज से पांच मंत्री हैं। इसके बाद राजपूत और वैश्य से चार, भूमिहार से दो और ब्राह्मण एक, कुशवाहा से तीन, कुर्मी से दो, वैश्य से दो, निषाद से दो, यादव से दो ओर कायस्थ जाति से एक को मंत्री बनाया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुर्मी जाति से आते हैं। वहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी कुशवाह और विजय सिन्हा भूमिहार जाति से आते हैं।

नीतीश की सोशल इंजीनियरिंग

दलित समाज-पांच मंत्री
राजपूत-चार मंत्री
कुशवाहा-तीन मंत्री
भूमिहार-दो मंत्री
कुर्मी- दो मंत्री
वैश्य-दो मंत्री
गादव-दो मंत्री
मल्लाह-दो मंत्री
ब्राह्राण-एक मंत्री
कागस्थ- एक मंत्री
मुसलमान- एक मंत्री
ईबीसी-एक मंत्री

तीन महिलाओं को मंत्री बनाया

बिहार सरकार में इस बार तीन महिला विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। ये हैं जेडीयू की विधायक लेशी सिंह और बीजेपी की विधायक रमा निषाद और श्रेयसी सिंह। बिहार की 243 सदस्यों की विधानसभा में इस बार कुल 29 महिला विधायक चुनी गई हैं, जो कुल सदस्यों की संख्या का लगभग 12% हैं। इनमें 26 महिला विधायक एनडीए की है।

श्रेयसी सिंह

जमुई विधानसभा सीट से विधायक बनीं और नीतीश सरकार में मंत्री बनने वाली श्रेयसी सिंह निशानेबाज हैं। उनके पिता स्व. दिग्विजय सिंह वाजपेयी की सरकार में विदेश राज्य मंत्री थे।

लेशी सिंह

सीमांचल इलाके के पूर्णिया जिले की धमदाहा सीट से साल 2000 के बाद से लगातार चुनाव जीत रही हैं। लेशी बिहार की पूर्ववर्ती सरकार में मार्च 2024 तक खाद्य मंत्री भी रही हैं।

रमा निषाद

रमा निषाद राजनीतिक परिवार से आती है। उन्होंने औराई सीट से भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की। 58 साल की रमा का नगर परिषद की राजनीति में लंबा कॅरिअर रहा है।

नई कैबिनेट में कौन सबसे अमीर ?

नीतीश कैबिनेट में सबसे अमीर मंत्री एक महिला-रमा निषाद है। औरई सीट से भाजपा विधायक रमा की कुल संपत्ति 31 करोड़ 86 लाख रुपए से ज्यादा है। वहीं, सबसे कम संपत्ति लोजपा के संजय कुमार की है, जो कि बाखरी (एससी) सीट से विधायक हैं। उनकी संपत्ति 22 लाख 30 हजार रुपए दर्शाई गई है। बिहार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले नेताओं में सबसे ज्यादा करोड़पति भाजपा से हैं। आलम यह है कि मौजूदा कैबिनेट के टॉप-5 अमीर मंत्री ही भाजपा से हैं। इनमें दोनों डिप्टी सीएम-विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी का नंबर है। भाजपा के 14 में से कुल 12 मंत्री करोड़पति है। उपर जदयू के नौ में से आठ मंत्री करोडपत्ति हैं।

मंत्रिमंडल में दस नए चेहरों को मौका

बिहार में एनडीए की नई सरकार में मंत्रिमंडल को नया रूप-रंग देने की पूरी कोशिश की गई है। इनमें दस नए चेहरे हैं, जो पहली बार एनडीए सरकार में मंत्री बने हैं। वहीं, पूर्व की एनडीए सरकार में शामिल रहे 19 मंत्रियों को नई कैबिनेट में जगह नहीं मिल सकी है। हालांकि भविष्य में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में इनकी संभावना बनी हुई है। राज्य मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 36 मंत्री हो सकते हैं। जदयू ने सभी पुराने चेहरों को ही फिर से मौका दिया है। वहीं भाजपा के 14 मंत्री में आधे यानी सात नए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery