Monday, March, 16,2026

दोनों डिप्टी सीएम जीते... सुमित सिंह को हार

बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत के बीच मंत्रियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। 243 सीटों में से 29 पर मंत्री मैदान में थे, जिनमें से 28 ने जीत दर्ज की। दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा आरामदायक अंतर से विजयी हुए। चकाई से चुनाव लड़े मंत्री सुमित सिंह को हार का सामना करना पड़ा। वे करीब 13 हजार वोटों से पराजित हुए। सुमित सिंह 2020 में निर्दलीय जीतकर एनडीए में शामिल हुए थे और बाद में मंत्री बने थे। तारापुर में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने राजद उम्मीदवार अरुण कुमार साह को 45,820 वोटों से हराया। वहीं, लखीसराय से डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कांग्रेस के अमरेश कुमार को 24,940 वोटों से मात दी। गया टाउन से मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने 20 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज कर लगातार 9वीं बार विधायक बनने का रिकॉर्ड कायम किया। दरभंगा से संजय सरावगी ने वीआईपी के उमेश सहनी को 24 हजार वोटों से हराया, जबकि बांकीपुर से नितिन नवीन 51 हजार से अधिक वोटों से विजयी हुए। धमदाहा से लेसी सिंह ने राजद के संतोष कुशवाहा पर 50 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की। बछवाड़ा से खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता और कल्याणपुर से महेश्वर हजारी ने भी बड़ी जीत दर्ज की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery