Saturday, June, 28,2025

एकजुट होकर विधानसभा चुनाव लड़ने का लिया संकल्प

पटना: बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। इसी कड़ी में रविवार को पटना में विपक्षी महागठबंधन की तीसरी बैठक हुई। 

बैठक में महागठबंधन में शामिल दलों ने एकजुट रहने और मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरने का संकल्प लिया। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने कहा, हम लोग पूरी तरह एकजुट हैं। इस बैठक में यह तय हुआ है कि हम 20 मई को मजदूरों की हड़ताल का समर्थन करेंगे, और इंडिया गठबंधन के लोग मजदूरों के साथ सड़क पर उतरेंगे। महागठबंधन में राजद के अलावा कांग्रेस, लेफ्ट पार्टियां और विकासशील इंसान पार्टी जैसे क्षेत्रीय दल भी शामिल हैं।

बैठक में राजद के राज्यसभा सांसद मनोझ झा ने बताया कि महागठबंधन ने यह निर्णय लिया है कि आगामी विधानसभा चुनावों में सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा, इंडिया गठबंधन हर सीट पर चुनाव लड़ेगा। चुनाव चिह्न अलग-अलग हो सकता है, लेकिन गठबंधन एक साथ चुनाव लड़ेगा। इसके अलावा, कांग्रेस के बिहार प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने भी स्पष्ट किया कि सभी पार्टियां एकजुट होकर चुनावी तैयारियों में जुटी हैं।

बिहार में एनडीए की वापसी के संकेत !

बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव भले ही औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जा रहा हो, लेकिन असल में यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर केंद्रित होता दिख रहा है। नीतीश कुमार के गिरते स्वास्थ्य को लेकर भी चर्चा शुरू हो चुकी है। ओडिशा की तरह बिहार में भी यह विषय चुनावी मुद्दा बन सकता है। वर्तमान सरकार भले ही नीतीश कुमार के नाम पर चल रही हो, लेकिन सत्ता का असली नियंत्रण भाजपा नेताओं के हाथ में माना जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खुद बिहार के लिए चुनावी रणनीति तैयार कर रहे हैं। राज्य सरकार की योजनाओं और नियुक्तियों में भाजपा की सक्रिय भूमिका स्पष्ट दिख रही है। विकास कार्यों की बात करें तो पटना में मेट्रो, सड़कों और हाईवे का तेजी से निर्माण हो रहा है। उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को पटना मेट्रो के पहले चरण का उद्घाटन कर सकते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार भाजपा पूरी तैयारी में है कि इस बार बिहार में भगवा लहराया जाए। रणनीति और विकास के दम पर एनडीए एक बार फिर सत्ता में वापसी का भरोसा जता रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery