Tuesday, November, 25,2025

सीमांचल में किस गठबंधन का चौड़ा होगा सीना !

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में मंगलवार को कई दिग्गज नेताओं के चुनावी इनमें भाग्य का भी फैसला होगा। नीतीश कुमार मंत्रिमंडल के आधा दर्जन से अधिक मंत्री भी शामिल हैं। दूसरे चरण में जिन जिलों में मतदान होना है, उनमें पश्चिम बंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज शामिल हैं। चुनाव के मद्देनजर पूरे राज्य में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और चार लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी चुनाव ड्यूटी में तैनात किए गए हैं।

ये दिग्गज हैं मैदान में

  • जनता दल (यू) के वरिष्ठ नेता और राज्य मंत्रिमंडल के सबसे वरिष्ठ सदस्य बिजेंद्र प्रसाद यादव। सुपौल सीट से लगातार आठवीं बार जीत दर्ज करने का प्रयास।
  • मंत्री प्रेम कुमार (गया टाउन)
  • भाजपा नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद (कटिहार सीट)
  • राज्य कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार राम (कुटुंबा)
  • भाजपा की रेनू देवी (बेतिया)
  • नीरज कुमार सिंह 'बबलू' (छातापुर)
  • जद (यू) की लेशी सिंह (धमदहा)
  • शीला मंडल (फुलपरास) तथा जामा खान (चैनपुर)

हम और रालोमो की भी अग्नि परीक्षा

दूसरे चरण का चुनाव राजग के दो सहयोगी दलों-हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) की ताकत की भी परीक्षा माना जा रहा है। दोनों दलों को छह-छह सीटें मिली है। 'हम' की सभी छह सीटों पर इसी चरण में मतदान होना है। इनमें इमामगंज, बाराचट्टी, टेकारी और सिकंदरा सीटें पार्टी के पास है और मौजूदा विधायक फिर से मैदान में है।

बिहार में विधानसभा चुनाव अब निर्णायक मोड़ पर है। मंगलवार को दूसरे चरण के मतदान के साथ ही सत्ता के दावेदार दोनों गठबंधनों भाजपा नीत राजग और राजद नीत महागठबंधन के चुनावी भाग्य का फैसला हो जाएगा। चुनावी विश्लेषकों का मानना है कि दूसरे चरण की 122 सीटों में से सीमांचल की 24 सीटों के नतीजे बहुत अहम साबित होंगे। सीमांचल में करीब 47 प्रतिशत मुस्लिम मतदाता हैं और कुछ सीटों पर उनकी संख्या 70 प्रतिशत तक मानी जाती है। सीमांचल में हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM 15 सीटों पर चुनाव मैदान में है, जबकि प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी सभी 24 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। माना जा रहा है कि इन दोनों दलों के चुनाव मैदान में होने से राजग और महागठबंधन के सियासी समीकरण गडबडा सकते हैं।

ऐसे बिगड़ सकता है महागठबंधन का गणित

ओवैसी की पार्टी AIMIM के 15 सीटों मैदान में होने से मुस्लिम मतों का बंटवारा हो सकता है और इसका सीधा नुकसान विपक्षी महागठबंधन को होने का अंदेशा है।

सीमांचल की 24 सीटों का गणित

  • पूर्णिया और कटिहार में 7-7, अररिया में 6 और किशनगंज में 4 सीटें।

विभिन्न दलों का सियासी गणित

  • भाजपा-जदयू अपने पुराने जनाधार के भरोसे। घुसपैठ अहम मुद्दा।
  • राजद नीत महागठबंधन मुस्लिम यादव समीकरण के भरोसे।
  • जन सुराज पार्टी शिक्षा, पलायन, रोजगार जैसे मुद्दे पर चुनावी मैदान में।
  • ओवैसी ने मुस्लिमों की हिस्सेदारी को बनाया मुद्दा।

सीमांचल का किंग कौन बनेगा ?

चुनाव प्रचार के दौरान एनडीए और महागठबंधन ने सीमांचल में पूरी ताकत लगा दी। ध्रुवीकरण और घुसपैठिए का मुद्दा खूब उछला। बीजेपी की ओर से गृह मंत्री अमित शाह और योगी आदित्यनाथ ने खूब रैलियां की। वहीं एमजीबी की ओर से तेजस्वी यादव और राहुल गांधी ने ताबड़तोड़ प्रचार किया। ऐसे में देखना है कि सीमांचल की सियासत का ऊंट किस करवट बैठता है। हालांकि 14 नवंबर को पता चल जाएगा कि सीमांचल का किंग कौन बन रहा है।

राजग जीत के प्रति आश्वस्तः रविशंकर

नई दिल्ली। भाजपा ने सोमवार को बिहार विधानसभा चुनाव में राजग की निर्णायक और ऐतिहासिक जीत का भरोसा जताया। यहां भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने तेजस्वी यादव की भी आलोचना की और निर्वाचन आयोग पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता के आरोपों को 'झूठा' बताया। उन्होंने दावा किया कि मनचाहा परिणाम नहीं मिलने पर लोकतंत्र के सभी अंगों पर हमला करना विपक्षी नेताओं की आदत बन गई है। उन्होंने कहा कि सभी चुनाव निर्वाचन आयोग द्वारा कराए जाते है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, राहुल गांधी जी, आप अपने राजनीतिक पर्यटन का लुत्फ उठाते रहिए। आप को मध्य प्रदेश के जंगल में थोड़ा आराम करने की जरूरत है।

महागठबंधन की सरकार बनेगीः खरगे

नई दिल्ली। कांग्रेस ने सोमवार को दावा किया कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनना तय है और सत्ता में आते ही यह गठबंधन अपने चुनावी वादों पर अमल शुरू कर देगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 'एक्स' पर पोस्ट में कहा, महागठबंधन सरकार बिहार को 20 वर्षों की लाचार व्यवस्था से मुक्ति दिलाएगी। अब पलायन रुकेगा, युवाओं के भविष्य से अंधेरा छंटेगा, हर-घर नौकरी से उनका कल संवरेगा! उन्होंने कहा, अब अन्याय का करेंगे अंत, सामाजिक न्याय से बदलेंगे बिहार। दलित, महादलित, आदिवासी, पिछड़े, अति-पिछड़े, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों व अल्पसंख्यकों को मिलेंगे उनके अधिकार।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery