Tuesday, November, 25,2025

'भड्या' की सरकार आई तो शुरू हो जाएगा रंगदारी व अपहरण का धधा

भभुआ/औरंगाबाद: बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले सियासी घमासान और तेज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को चुनावी सभाओं में कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विजय पथ पर अग्रसर है, जबकि महागठबंधन का 'गुब्बारा फूट चुका' है। उन्होंने लोगों से कहा कि राजद के जंगलराज को लौटने मत दीजिए। यह चुनाव तय करेगा कि बिहार विकास के मार्ग पर आगे बढ़ेगा या फिर अंधेरे में लौट जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को बिहार के भभुआ और औरंगाबाद में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पहले चरण के चुनाव के बाद राजग में खुशी का माहौल है, जबकि कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का इको सिस्टम खुद कह रहा है कि 'फिर एक बार, राजग सरकार'। मोदी ने कहा कि विरोधियों ने बिहार के युवाओं को भ्रमित करने की बहुत कोशिश की, लेकिन उनकी सारी योजना विफल हो गई। बिहार का जागरूक नौजवान जानता है कि राजद-कांग्रेस के इरादे क्या हैं। उन्होंने कहा कि जंगलराज के युवराज से जब झूठे वादों के बारे में पूछा जाता है कि उन्हें कैसे पूरा करेंगे, तो कहते हैं कि हमारे पास प्लान है। लेकिन, जब पूछा जाता है कि 'प्लान क्या है', तो उनके पास कोई जवाब नहीं होता।

प्रधानमंत्री ने राजद पर कसा तंज

राजद पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राजद का प्लान रोजगार देने का नहीं, बल्कि रंगदारी वसूलने का है। उनके प्रचार गीतों में भी यही झलकता है- 'आएगी भड़या की सरकार, बनेंगे रंगदार।' यानी इनकी योजना है कि सरकार आते ही अपहरण और रंगदारी का धंधा फिर से शुरू हो जाएगा। राजद वालों का एक और गाना चल रहा है- 'भइया के आवे दे सत्ता, कट्टा सटा के उठा लेब घरवा से।' ऐसे लोग जनता की सेवा नहीं, बल्कि कट्टा दिखाकर जनता को लूटने की तैयारी में है।

जंगलराज में हुई बिहार के विकास की हत्या

प्रधानमंत्री ने कहा कि जंगलराज के दौर में बिहार में विकास की हर संभावना की भ्रूण हत्या कर दी गई थी। नीतीश जी के नेतृत्व में इस क्षेत्र को उस भयावह स्थिति से बाहर निकाला गया है। अब धीरे-धीरे पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। पहले जिन जलप्रपातों के आसपास माओवादियों का डर था, वहां अब रौनक है। तीर्थ स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है। नक्सलवाद और माओवाद का अंत हो रहा है और यहां उद्योग व पर्यटन की नई संभावनाएं पैदा हो रही हैं। बिहार के लोग अब जंगलराज नहीं, जनकल्याण चाहते हैं और यह केवल राजग ही दे सकती है।

बिहार की जनता फिर से राजग को जिताएगी

मोदी ने विश्वास जताया कि बिहार की जनता फिर से राजग सरकार को जीत दिलाएगी। बिहार के लोगों ने रिकॉर्ड तोड़ा है। महिलाओं ने भी सभी रिकॉर्ड तोड़े। मोदी ने केंद्र एवं राज्य सरकारों की उपलब्धियों का सिलसिलेवार जिक्र करते हुए कहा कि डबल इंजन वाली राजग सरकार बिहार के भविष्य के विकास- विनिर्माण, फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स समेत सभी सेक्टरों में योजनाबद्ध विकास पर काम कर रही है।

59% गैर-मान्यता प्राप्त दलों ने नहीं दिया अनिवार्य वित्तीय विवरण

नई दिल्ली। चुनाव अधिकार संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स के अनुसार, बिहार में आधे से अधिक पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों ने 2023-24 के लिए अपने अनिवार्य वित्तीय विवरण का खुलासा नहीं किया है। एडीआर की एक रिपोर्ट के अनुसार, गैर-सरकारी संगठन ने 275 ऐसे दलों की समीक्षा की, जिनमें से 184 बिहार में और 91 अन्य राज्यों में पंजीकृत है। रिपोर्ट के अनुसार उसने पाया कि इनमें से 163 (59.27%) ने न तो अपनी ऑडिट रिपोर्ट अपलोड की है और न ही 20,000 रुपए से अधिक के चंदा का विवरण राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों या निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया है। इनमें से 113 ने 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ा था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery