Tuesday, November, 25,2025

पहले चरण में दिखा लोकतंत्र का जोश, 64.66% मतदान

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने बताया कि शाम तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार करीब 64.66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है, जो राज्य के इतिहास में अब तक का सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत है। मतदान के दौरान महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक रही। 2020 में पहले फेज में 55.68 फीसदी वोटिंग हुई थी। हालांकि, मतदान के दौरान कुछ जगहों से तनावपूर्ण घटनाएं भी सामने आईं। लखीसराय में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की गाड़ी पर हमला हुआ। वैशाली में सीएपीएफ जवानों पर पथराव हुआ और नालंदा के कुछ बूथों पर मतदान का बहिष्कार किया गया। इस चरण में दो डिप्टी सीएम समेत 18 मंत्रियों की साख दांव पर है।

एनडीए को भारी बढ़तः मोदी

पहले चरण के मतदान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए दावा किया कि पहले चरण में एनडीए ने भारी बढ़त हासिल कर ली है। उन्होंने कहा कि जनता के उत्साह से स्पष्ट है कि दूसरे चरण में भी एनडीए का जनसमर्थन बढ़ेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery