Tuesday, November, 25,2025

पीएम मोदी ने लहराया गमछा भाजपा बनी सबसे बड़ी पार्टी

पटना:बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने रिकॉर्ड जीत दर्ज करते हुए 243 में से 202 सीटें अपने नाम कर ली। सरकार गठन के लिए आवश्यक 122 के आंकड़े से काफी आगे निकलते हुए एनडीए ने महागठबंधन को करारी मात दी, जिसे मात्र 35 सीटों पर संतोष करना पड़ा। एनडीए में भाजपा और जेडीयू ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा था। भाजपा 89 और जेडीयू 85 सीटें जीतने में सफल रही। सहयोगी दलों में लोजपा (राम विलास) ने 19, हम ने 5 और रालोमों ने 4 सीटें जीती। महागठबंधन में राजद 25, कांग्रेस 6, वाम दल 3 और आईआईपी को एक सीट मिली। आईआईपी को एक सीट पर जीत मिली, जबकि वीआईपी का खाता नहीं खुला। AIM-IM ने इस बार प्रभावी प्रदर्शन किया और 5 सीटें जीतीं, जबकि बसपा को रामगढ़ में सिर्फ 30 वोटों के अंतर से जीत मिली। दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने अपनी-अपनी सीटों पर जीत दर्ज की। लोक गायिका मैथिली ठाकुर और तेजस्वी यादव भी चुनाव जीतने में सफल रहे। दूसरी ओर, प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के बावजूद एक भी सीट नहीं जीत सकी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery