Monday, November, 03,2025

मैथिली ठाकुर BJP प्रत्याशी... जदयू ने कई मंत्रियों को दिया टिकट

पटना: बिहार में सत्तारूढ़ राजग के दो प्रमुख घटकों भाजपा और जद (यू) ने बुधवार को विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की। भाजपा ने बुधवार को 12 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। पार्टी ने मशहूर लोक गायिका मैथिली ठाकुर और पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने अब तक कुल 83 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। भाजपा राजग के घटक के तौर पर 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

दूसरी ओर, जद (यू) ने अपनी पहली सूची जारी करते हुए 57 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए, जिसमें पार्टी ने अनुभव और सामाजिक संतुलन का ध्यान रखते हुए विजय कुमार चौधरी समेत कई मौजूदा मंत्रियों, वरिष्ठ नेताओं तथा चर्चित चेहरों पर भरोसा जताया है। इसके साथ ही पार्टी ने 30 नए चेहरों को भी मौका दिया है।

भाजपा ने दिया कई नए चेहरों को मौका

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा अनुमोदित सूची में कई नए चेहरों को मौका दिया गया है, वहीं कुछ मौजूदा विधायकों को भी दोबारा टिकट दिया गया है। मैथिली ठाकुर को दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने एक दिन पहले ही पटना में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली थी। सूची में दरभंगा ग्रामीण, सुरसंड, हिलसा, उजियारपुर समेत कई महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्रों से उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी नेताओं ने बताया कि दूसरी सूची में सामाजिक, क्षेत्रीय और युवाओं के प्रतिनिधित्व का संतुलन रखा गया है ताकि राज्य में राजग का जनाधार मजबूत किया जा सके।

लोजपा (आर) के 14 उम्मीदवार घोषित

लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) ने भी बुधवार को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने 14 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। चिराग पासवान की पार्टी की सूची के अनुसार, पूर्वी चंपारण जिले के गोविंदगंज सीट से राजू तिवारी, सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर से संजय कुमार सिंह और सिवान की दरौली (अनु, जाति) सीट से विष्णु देव परमार को उम्मीदवार बनाया गया है।

जदयू की सूची में चार महिलाओं के नाम

जदयू की और से बुधवार को जारी सूची में विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, मदन सहनी, स्लेश सदा और महेश्वर हजारी के नाम शामिल हैं। पार्टी ने इन सभी मौजूदा मंत्रियों पर भरोसा बरकरार रखा है। सूची में कई ऐसे नाम भी हैं जो हाल में राजनीतिक रूप से चर्चा में रहे हैं। इनमें पूर्व मंत्री श्याम रजक और बाहुबली नेता अनंत कुमार सिंह प्रमुख है। अनंत सिंह के अलावा अमरेंद्र सिंह एवं धूमल सिंह को भी टिकट दिया है। पार्टी की पहली सूची में चार महिलाओं को भी टिकट दिया गया है। करीब एक वर्ष पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) छोड़कर जद (यू) में वापसी करने वाले श्याम रजक को पार्टी ने टिकट दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को महनार सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि पार्टी ने वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार टिकट वितरण में अधिक सतर्कता बरती है और जीत की संभावना वाले क्षेत्रों पर फोकस किया है।

तेजस्वी ने राघोपुर सीट से किया नामांकन दाखिल

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को राघोपुर विधानसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। वह इस सीट से पिछले दो चुनावों से निर्वाचित हुए हैं और लगातार तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं। राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से अतीत में लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी भी विधायक रह चुके हैं।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष 35 वर्षीय तेजस्वी यादव ने वैशाली जिले के मुख्यालय हाजीपुर में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके पिता और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव तथा मां राबड़ी देवी मौजूद रहीं। उनके साथ परिवार के कई करीबी सदस्य और सहयोगी भी उपस्थित थे, जिनमें उनकी बड़ी बहन और लोकसभा सदस्य मीसा भारती और राज्यसभा सदस्य संजय यादव शामिल थे।

विधानसभा चुनाव नहीं लडूंगाः प्रशांत किशोर

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बुधवार को कहा कि वह आगामी बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि यह निर्णय पार्टी के व्यापक हित में लिया गया है ताकि संगठन को मजबूत किया जा सके। पूर्व चुनाव रणनीतिकार किशोर ने 'पीटीआई-भाषा' को दिए विशेष साक्षात्कार में यह भी कहा कि यदि जन सुराज पार्टी को 150 से कम सीटें मिलती है तो इसे उनकी हार मानी जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर जन सुराज पार्टी बिहार चुनाव जीतती है, तो इसका राष्ट्रीय राजनीति पर दूरगामी असर पड़ेगा। देश की राजनीति की दिशा बदल जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery