Thursday, June, 26,2025

मोदी सरकार ने देश को किया भ्रष्टाचार से मुक्तः भूपेंद्र यादव

कोलकाता: केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के मौके पर मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने केंद्र की उपलब्धियों की लंबी सूची पेश की। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में केंद्र सरकार ने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़क निर्माण, पर्यावरण संरक्षण और उद्योगों के अनुकूल माहौल तैयार करने के मामले में ऐतिहासिक प्रगति की है।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि मोदी सरकार ने देश को भ्रष्टाचार से मुक्त और पारदर्शिता से युक्त शासन देने का काम किया है। उन्होंने दावा किया कि यह सरकार सुशासन का आदर्श उदाहरण बन चुकी है और देशभर में इसका सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। भूपेंद्र यादव ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की नीतियों ने बंगाल में कुप्रशासन का माहौल खड़ा कर दिया है। मंत्री ने कहा कि राज्य में हर दिन हिंसा की घटनाएं हो रही हैं और इसमें राज्य सरकार की मौन स्वीकृति शामिल है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि टीएमसी की सरकार राज्य में घुसपैठियों को बसाने में मदद कर रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब से ममता बनर्जी बंगाल की मुख्यमंत्री बनी हैं, तब से महिलाओं पर हमले बढ़ गए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery