Tuesday, November, 25,2025

पीएम के नेतृत्व ने सुरक्षा और विकास को दी नई दिशा: डॉ. सिंह

मुंबई: भारत 24 ने सोमवार को मुंबई के होटल द ललित में "भारत 24 लीडरशिप समिट का आयोजन किया। कार्यक्रम में प्रमुख नेता, नीति-निर्माता और राष्ट्रीय स्तर की प्रभावशाली हस्तियां शामिल हुईं। समिट का केंद्र बिंदु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन 2047 रहा, जिसके संदर्भ में भारत की विकास यात्रा और महाराष्ट्र की प्रशासनिक उपलब्धियों पर विस्तृत विमर्श किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पीएम मोदी के निर्णायक नेतृत्व ने देश की सुरक्षा, आधारभूत संरचनाओं और विकास प्रक्रिया को नई दिशा दी है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में हुए बदलाव, कनेक्टिविटी परियोजनाओं और समावेशी विकास को सरकार की बड़ी उपलब्धियां बताया।

भारत 24 के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ डॉ. जगदीश चंद्र ने प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली और डॉ. जितेंद्र सिंह की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि 'विकसित भारत 2047' का विजन देश में नए आत्मविश्वास का निर्माण कर रहा है। समिट में भारत की प्रौद्योगिकी महत्वाकांक्षा पर भी चर्चा हुई, जिसमें भविष्य के भारत इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन और उभरती भारतीय स्पेस इकॉनमी का उल्लेख किया गया। समिट में महाराष्ट्र के सूचना प्रौद्योगिकी एवं सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार और कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि मोदी मॉडल ने राज्य में विकास की गति को तेज किया है। वहीं, शाइना एनसी ने राजनीति और शासन में महिलाओं के बढ़ते प्रभाव को रेखांकित किया। कार्यक्रम के दौरान अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर शोक जताया गया।
 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery