Saturday, April, 19,2025

त्रिवेणी संगम में शाही स्नान... श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

डूंगरपुर: आदिवासियों का ‘महाकुम्भ’ कहे जाने वाले बेणेश्वर धाम पर बुधवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मुख्य मेले में माघ पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने सोम, माह और जाखम नदियों के त्रिवेणी संगम पर आस्था की डुबकी लगाकर शाही स्नान किया। श्रद्धालुओं ने यहां तर्पण-अर्पण कर अपने दिवंगत परिजनों की आत्मा की शांति के लिए अस्थियों का विसर्जन भी किया। धाम पर दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। बुधवार को मुख्य मेले के चलते अल सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश सहित कई प्रदेशों से श्रद्धालु बेणेश्वर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने यहां त्रिवेणी संगम में स्नान के बाद राधा- कृष्ण मंदिर, शिव मंदिर, ब्रह्मा मंदिर सहित अन्य मंदिरों में देव दर्शन किए।

जयकारों के साथ निकाली पालकी यात्रा 

बेणेश्वर मुख्य मेले पर बुधवार को बेणेश्वर धाम के महंत अच्युतानंद महाराज व भगवान निष्कलंक की पालकी यात्रा मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। सुबह सतरंगी धर्मध्वजा और ढोल-नगाड़ों के साथ जयकारे लगाते हुए पालकी यात्रा साबला हरि मंदिर से रवाना हुई। भगवान निष्कलंक की पालकी आगे चल रही थी। इसके बाद महंत अच्युतानंद महाराज की पालकी बेणेश्वर धाम के लिए निकली। हजारों भक्त पालकी यात्रा के साथ चल रहे थे। जयकारों के साथ पालकी यात्रा बेणेश्वर धाम पहुंची, जहां महंत अच्युतानंद महाराज के साथ ही भक्तों ने राधा-कृष्ण मंदिर में दर्शन किए।

पुलिस के 900 जवान तैनात

बेणेश्वर मुख्य मेले को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को लेकर कड़े बंदोबस्त किए गए। साबला थानाधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया कि मेले में पुलिस के 900 जवान तैनात किए हैं, जिनको धाम के चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया है। घाटों पर स्नान व तर्पण-अर्पण के दौरान कोई हादसा न हो, इस पर निगरानी रखे हुए हैं।  सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। संदिग्ध लोगों व गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।
 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery