Friday, April, 18,2025

उल्लास में डूबी अयोध्या, मंगल गीतों व पुष्प वर्षा से स्वागत

अयोध्या : रामनगरी अयोध्या मंगलवार को एक बार फिर उत्साह और उमंग में झूम उठी। अयोध्या नरेश दशरथ के पुत्र श्री राम जनक नंदिनी मां सीता को ब्याह कर लौटे तो फूलों की वर्षा होने लगी। उनके साथ तीनों अन्य भाई भी अपनी दुल्हनों संग अयोध्या लौटे। अयोध्या से 26 नवंबर को बड़े ही धूमधाम श्री राम बारात नेपाल जनकपुर के लिए रवाना हुई थी। 6 दिसंबर को वहां विवाह की रस्म हुई। बारात की विदाई के बाद अब चारों भाई दुल्हनों के संग लौटे हैं। सोमवार रात्रि विद्या कुंड पर विश्राम के बाद चारों विवाहित जोड़ों का मंगलवार को नगर भ्रमण प्रारम्भ हुआ। अयोध्यावासियों ने पलक पांवड़े बिछाकर नव विवाहितों की मंगल कलशों के साथ अगवानी की और सत्कार किया। महिलाओं ने बधाई एवं मंगलगीत गाए। खूब आतिशबाजी की गई। गाजे-बाजे के साथ साकेत महाविद्यालय से शुरू हुआ नगर भ्रमण का पूरा रास्ता लोगों के नाचते-गाते जयकारे लगाते ही कटा। सारा रास्ता फूलों से सुवासित और शोभायमान हो उठा।

श्रीराम लला मन्दिर के मुख्य द्वार पर तीर्थ क्षेत्र की ओर से ट्रस्टी अनिल मिश्र, शैलेन्द्र शुक्ल व अन्य पदाधिकारियों ने सारी व्यवस्था संभाली। जगह- जगह सुन्दर रंगोलियां सजाई गई थीं। हनुमान गढ़ी और छोटी देवकाली के सामने से लेकर वीणा चौक तक लोग पुष्प वर्षा करते नजर आए। अयोध्यावासी उमंग और उत्साह में घर के बाहर नाच गा रहे थे। विदित हो कि विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय मंत्री राजेन्द्र सिंह पंकज के संयोजन में तिलकोत्सव और विवाहोत्सव का कार्यक्रम संपफन हुआ। दसरथ की भूमिका श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय ने निभाई। नगर भ्रमण के अंत में कारसेवक पुरम की भरतकुटी में चारों भाइयों और उनकी पत्नियों के स्वरूपों की विधि विधान से आरती उतारी गई

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery