Friday, June, 27,2025

अयोध्या: राम मंदिर परिसर में 14 मंदिरों की प्राण-प्रतिष्ठा 5 जून को

अयोध्या (उप्र): अयोध्या के राम मंदिर परिसर में स्थित 14 मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा आगामी पांच जून को गंगा दशहरा उत्सव के अवसर की जाएगी। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार, प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर तीन जून से पांच जून तक तीन दिवसीय उत्सव मनाया जाएगा। हालांकि, अनुष्ठान 30 मई को शुरू हो जाएंगे और इनकी शुरुआत परिसर में स्थित मंदिर में शिव लिंग की स्थापना से होगी। काशी और अयोध्या के 101 वैदिक विद्वान अनुष्ठानों की देखरेख करेंगे, जिसमें 'यज्ञशाला' की पूजा, वाल्मीकि रामायण का पाठ, मंत्रोच्चार, चारों वेदों का पाठ और अन्य पारंपरिक समारोह शामिल होंगे। देवताओं के लिए दो-दो फीट ऊंचे संगमरमर के सिंहासन विशेष रूप से तैयार किए गए हैं।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अधिकारियों ने बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दौरान मूर्तियों को इन सिंहासनों पर रखा जाएगा। जिन मंदिरों की प्राण-प्रतिष्ठा की जानी है, उनमें मुख्य परिसर में स्थित छह मंदिर शामिल हैं। ये मंदिर भगवान शिव, सूर्य देव, गणपति, हनुमान, देवी भगवती और देवी अन्नपूर्णा को समर्पित हैं। इसके अलावा सप्त मंडपम क्षेत्र में स्थित सात मंदिरों की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी, जिनमें ऋषि वशिष्ठ, वाल्मीकि, अगस्त्य, विश्वामित्र, अहिल्या, शबरी और निषादराज जैसे देवता और पूजनीय आकृतियां प्रतिष्ठित होंगी। शेषावतार मंदिर में लक्ष्मणजी की मूर्ति की भी प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। ट्रस्ट के अधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है और इससे राम मंदिर परिसर का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व और बढ़ेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery