Friday, June, 27,2025

आज से शुरू होगा पूजा विधान, कलश यात्रा

अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर परिसर के नवनिर्मित देवालयों में देव विग्रहों की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की पूर्व संध्या पर सोमवार दो जून को प्रायश्चित कर्म पूजा होगी और सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पुण्य सलिला सरयू का पवित्र जल कलशों में भरकर मांगलिक यात्र यात्रा के रूप में सरयू तट से यज्ञमंडप तक पहुंचेंगी। प्रायश्चित कर्म/पूजा द्वितीय बेला में तीन बजे प्रारम्भ होकर साढ़े चार बजे तक चलेगी। इसके सम्पन्न होते ही पुराने सरयू पुल के पूर्वी तट से महिलाओं की जलकलश यात्रा प्रारम्भ होगी। अगले दिन मंगलवार को अनुष्ठान विधि प्रातः साढ़े छह बजे प्रारम्भ होगी। काशी के यज्ञाचार्य जयप्रकाश त्रिपाठी, उपाचार्य चन्द्रभानु शर्मा (दिल्ली) तथा अमरनाथ ब्रह्मा (बस्ती) के साथ प्रयाग, काशी, देवप्रयाग, हरिद्वार, जम्मू, दिल्ली, कानपुर, कोलकाता, अयोध्या आदि स्थानों के ऋत्विक अनुष्ठान सम्पन्न कराएंगे। इनकी कुल संख्या 101होगी। इस निमित्त यज्ञशाला को पूरी तरह तैयार कर लिया गया है। इसके लिए ट्रस्ट की ओर से नियुक्त शैलेन्द्र शुक्ल के अनुसार सभी आवश्यक सामग्री जुटा ली गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery