Tuesday, August, 26,2025

नासा की जगह इसरो की होगी चर्चा

लखनऊ: अंतरिक्ष यात्री एवं भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अपने ऐतिहासिक 'एक्सिओम-4' अंतरिक्ष मिशन के बाद सोमवार सुबह पहली बार अपने गृह नगर लखनऊ पहुंचे तो लोगों ने उनके सम्मान में पलक पांवड़े बिछा दिए।

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तथा भाजपा नेताओं सहित अनेक प्रमुख लोगों ने उनका स्वागत किया। शुभांशु के परिवार के सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे। शुभांशु से मिलकर उनकी मां भावविह्वल हो गई। बाद में बाद में शुभांशु ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। शुभांशु के साथ उनकी पत्नी कामना और पुत्र कियाश भी मौजूद थे। यहां उनके सम्मान में नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर शुभांशु ने कहा कि वह दिन दूर नहीं है जब दुनिया 'नासा' की बजाय 'इसरो' की बात करेगी, यह बस कुछ ही समय की बात है।

शुभांशु के नाम पर छात्रवृत्ति शुरू होगीः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभांशु शुक्ला के नाम पर एक नई छात्रवृत्ति शुरू करने की घोषणा की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery