Wednesday, October, 28,2026

सूखाग्रस्त सूची से बाहर इलाकों में दोबारा सर्वे करवाए सरकार: गहलोत

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में सूखे के हालात को देखते हुए राज्य सरकार से सूखाग्रस्त क्षेत्रों की सूची से बाहर रह गए इलाकों में दोबारा निष्पक्ष सर्वेक्षण और गिरदावरी करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों में किसान फसल खराब होने, कुओं के सूखने और आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक सूखाग्रस्त क्षेत्रों की सूची में शामिल नहीं किया गया है। गहलोत ने कहा कि प्रदेश के 41 जिलों और 426 तहसीलों में से केवल 14 जिलों की 80 तहसीलों को गंभीर और मध्यम सूखाग्रस्त घोषित किया गया है, जबकि अन्य क्षेत्रों से भी बारिश की कमी और फसलों को हुए नुकसान की शिकायतें सामने आ रही हैं। बांसवाड़ा की शेरगढ़ और जोधपुर जिले की भोपालगढ़ तहसील के किसानों ने भी अपनी समस्याएं उठाई हैं। ऐसे में सरकार को पूरे प्रदेश के जमीनी हालात का निष्पक्ष आकलन करवाना चाहिए।

गहलोत ने मांग की कि बारिश की कमी, फसल खराबे और वास्तविक परिस्थितियों के आधार पर दोबारा सर्वेक्षण एवं गिरदावरी करवाई जाए। जिन क्षेत्रों में सूखे की स्थिति सामने आए, उन्हें भी सूखाग्रस्त सूची में शामिल कर चारा, पेयजल, रोजगार और मुआवजे सहित जरूरी राहत उपलब्ध कराई जाए। संकट के समय किसानों को राहत देने के लिए समय पर संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेना जरूरी है। गहलोत ने 18 और 19 अक्टूबर को जैसलमेर, फलोदी और जोधपुर के सूखाग्रस्त इलाकों का दौरा किया था। इससे पहले वे बीकानेर के प्रभावित क्षेत्रों में भी गए थे। इस दौरान किसानों और पशुपालकों ने उन्हें सूखे के कारण हो रही परेशानियों से अवगत कराया था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery