Thursday, May, 28,2026

हाई कोर्ट ने बरकरार रखी आसाराम की उम्रकैद, अब करना होगा सरेंडर

जोधपुर: राजस्थान हाई कोर्ट ने चर्चित नाबालिग यौन उत्पीड़न मामले में आसाराम को बड़ा झटका देते हुए उसकी आजीवन कारावास की सजा को बरकरार रखा है। जोधपुर हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने बुधवार को फैसला सुनाते हुए कहा कि आसाराम को अब सरेंडर करना होगा। हालांकि मामले में सह-आरोपी शिल्पी और शरतचंद को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया गया। जस्टिस अरुण मोंगा और जस्टिस योगेन्द्र कुमार पुरोहित की खंडपीठ ने करीब एक महीने पहले फैसला सुरक्षित रखा था, जिसे बुधवार को सुनाया गया। हाई कोर्ट में इस मामले की 16 फरवरी से 20 अप्रैल 2026 तक लगातार डे-टू-डे सुनवाई हुई थी।

गौरतलब है कि अगस्त 2013 में जोधपुर स्थित आश्रम में एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में आसाराम को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 25 अप्रैल 2018 को विशेष पॉक्सो कोर्ट ने उसे दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। उसी फैसले को आसाराम ने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने मामले को मनगढ़ंत बताते हुए पीड़िता और उसके परिजनों के बयानों में विरोधाभास होने का दावा किया। वहीं अभियोजन पक्ष ने तर्क दिया कि पॉक्सो मामलों में पीड़िता का बयान ही पर्याप्त साक्ष्य माना जाता है और सुप्रीम कोर्ट भी इस सिद्धांत को स्वीकार कर चुका है।

फिलहाल आसाराम मेडिकल आधार पर अंतरिम जमानत पर बाहर चल रहा था, लेकिन हाईकोर्ट के फैसले के बाद उसे फिर जेल जाना होगा। उल्लेखनीय है कि गुजरात के गांधीनगर आश्रम से जुड़े एक अन्य दुष्कर्म मामले में भी उसे वर्ष 2023 में उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery