Thursday, June, 26,2025

शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभर रहा भारत

पटना: केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने मंगलवार को पटना प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी बिहार मुख्यालय में 'विकसित भारत का अमृत काल -सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम 11 वर्ष' पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार की 11 वर्षों की विकास यात्रा, सुशासन और जनसेवा की प्रेरणादायक गाथा है। इस अवसर पर बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल समेत पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके बाद आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि बीते 11 वर्षों में भारत ने न सिर्फ आर्थिक, सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है, बल्कि विदेश नीति को भी मजबूती से स्थापित किया है। आज भारत हर क्षेत्र में एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभर रहा है। इससे पहले पटना पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व सांसद संजय जायसवाल भी उपस्थित रहे। मंत्री मेघवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह उत्साह और विश्वास उन्हें सतत नव ऊर्जा प्रदान करता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery