Tuesday, August, 12,2025

न्याय व्यवस्था को पारदर्शी बनाना सरकार का संकल्प

गोवा: केंद्रीय विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने रविवार को गोवा में आयोजित इन्कम टैक्स अपीलेट ट्राइब्यूनल (ITAT) की ऑल इंडिया मेंबर्स कॉन्फ्रेंस 2025 के समापन सत्र को संबोधित किया। यह विशेष सम्मेलन ITAT की 84वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसमें पूरे देश से न्यायिक और तकनीकी सदस्यों ने भाग लिया। अपने संबोधन में मेघवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'अमृत काल' के विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की न्यायिक संस्थाओं को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी और जनहितकारी बनाने की दिशा में सरकार सतत प्रयासरत है। उन्होंने ITAT की न्याय व्यवस्था में भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था 'निष्पक्ष, सुलभ और सत्वर न्याय' की अवधारणा को साकार करने में अग्रणी रही है। मेघवाल ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि न्यायिक सुधारों के लिए केवल तकनीकी या विभागीय दृष्टिकोण नहीं, बल्कि एक समग्र और उद्देश्यपूर्ण दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery