Wednesday, November, 26,2025

अनंत अंबानी के प्रयासों से बचाए 240 से अधिक हाथी वनतारा ने जीता 'प्राणी मित्र' पुरस्कार

जामनगर (गुजरात): अनंत अंबानी के वनतारा को भारत सरकार द्वारा 'कॉर्पोरेट' श्रेणी के तहत पशु कल्याण में भारत के सर्वोच्च सम्मान, प्रतिष्ठित 'प्राणी मित्र' राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार राधे कृष्ण मंदिर हाथी कल्याण ट्रस्ट के असाधारण योगदान के लिए दिया गया है। पुरस्कार विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री द्वारा दिया गया। ज्ञात रहे कि वनतारा हाथियों के बचाव, उपचार और आजीवन देखभाल के लिए समर्पित संगठन है। 998 एकड़ में फैले इस वनतारा केंद्र में 240 से अधिक बचाए गए हाथी हैं। वनतारा के सीईओ विवान करणी ने सम्मान स्वीकार करते हुए कहा कि यह पुरस्कार उन अनगिनत व्यक्तियों को श्रद्धांजलि है जिन्होंने भारत के पशुओं की सुरक्षा और देखभाल के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है। वनतारा में, पशुओं की सेवा करना केवल एक कर्तव्य नहीं, बल्कि धर्म और सेवा है। वनतारा हाथी एम्बुलेंस का सबसे बड़ा बेड़ा भी संचालित करता हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery